फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ignou Convocation at Chandigarh

चंडीगढ़: इग्नू का दीक्षांत समारोह, विद्यार्थियों पर बरसा सोना, 5627 को मिली डिग्रियां, खिले चेहरे

Tue, 18 Feb 2020 12:54 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 18 Feb 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Ignou Convocation at Chandigarh
इग्नू का दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में आयोजित इग्नू के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों पर सोना बरसा। अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए गए। इस अवसर पर 5627 विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटी गईं। डिग्रियां पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। अतिथियों ने कहा, इग्नू के जरिये युवाओं को अच्छी शिक्षा मिल रही है जो रोजगार पाकर अपना भविष्य बना रहे हैं।  इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ व खन्ना ने दीक्षांत समारोह का आयोजन देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर- 36 के सभागार में आयोजित किया।
विज्ञापन


इसका शुभारंभ तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री पंजाब सरकार चरणजीत सिंह चन्नी ने किया। उन्होंने कहा कि इग्नू बेहतरीन शिक्षा प्रदान कर रहा है। युवाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए। युवा देश का भविष्य हैं। यहां से शिक्षा ग्रहण करने वाले युवा अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। बीएड में आरती वर्मा, दिव्या गर्ग ने आपराधिक न्याय में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, शिवानी शर्मा ने शैक्षिक प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और अमरदीप सिंह ने पर्यटन अध्ययन में डिप्लोमा में अच्छे अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


इन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल के. डिमरी ने क्षेत्रीय केंद्र की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया कि इग्नू चंडीगढ़ रीजन के तहत 30 अध्ययन केंद्रों के एक नेटवर्क के साथ प्रतिवर्ष 18,000 से अधिक छात्र प्रवेश लेते हैं और शैक्षणिक सत्र 2019-20 के दौरान छात्र संख्या 17,790 थी जो पिछले वर्ष की तुलना में 30.62 प्रतिशत अधिक थी। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र के 62 छात्रों ने डिस्टिंक्शन के साथ डिग्री प्राप्त की है और 1600 छात्रों ने प्रथम श्रेणी के साथ डिग्री प्राप्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. डिमरी ने केंद्र की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और छात्रों को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग आधारित शिक्षा का लाभ उठाने की सलाह दी, क्योंकि यह आम लोगों के लिए प्रभावी और सुलभ है। क्षेत्रीय केंद्र खन्ना की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संतोष कुमारी ने अपने केंद्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान 5627 विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटी गई। जिसमें 1523 मास्टर, 2166 विभिन्न स्नातक, 64 डिप्लोमा और 789 पीजी डिप्लोमा स्तर की डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट के विद्यार्थी सम्मलित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed