{"_id":"5e50c8df8ebc3ef3923e2e7a","slug":"hotel-management-and-tourism-best-career-option-for-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"आओ करिअर संभालें...होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म में डिग्री लें, एक नहीं कई क्षेत्रों में अपार नौकरियां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आओ करिअर संभालें...होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म में डिग्री लें, एक नहीं कई क्षेत्रों में अपार नौकरियां
Sat, 22 Feb 2020 11:58 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म में नौकरियां ही नौकरियां हैं। इससे जुड़े कोर्स करने के बाद कई क्षेत्रों में नौकरियों के रास्ते खुल रहे हैं। पंजाब विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के जरिये विद्यार्थी कोर्स कर ऊंचाइयों को छू रहे हैं। मास्टर डिग्री कोर्स में एडमिशन आसान है, लेकिन मानकों को पूरा करना होगा। पीयू के इस सेंटर से मास्टर डिग्री कोर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए अभी से नौकरियों के ऑफर हैं। पीयू ने वर्ष 2009 में यूआईएचटीएम सेंटर स्थापित किया।
शुरुआत में बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेकभनोलॉजी व टूरिज्म एंड ट्रैवल्स मैनेजमेंट कोर्स शुरू किया। इसकी शुरुआत बेहतर रही। कोर्स करने के बाद यहां के विद्यार्थियों के कैंपस सेलेक्शन होने लगे। नौकरियां इस सेंटर के द्वार आने लगी। धीरे धीरे सेंटर ने ख्याति प्राप्त की और विद्यार्थियों की संख्या इनमें बढ़ती गई। पिछले साल सेंटर की ओर से मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेकभनोलॉजी और मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल्स मैनेजमेंट कोर्स शुरू किया। इन कोर्सेज में मिलाकर 80 सीटें रखी गईं। पहले ही चरण में अधिकांश सीटें फुल हो गईं।
इन कक्षाओं में शिक्षा पा रहे विद्यार्थियों को अभी से नौकरियां के ऑफर मिलने लगे हैं। इससे विद्यार्थी भी खुश हैं। यूआईएचटीएम के प्रोफेसर प्रशांत गौतम ने बताया कि इन कोर्सेज में दाखिले के लिए हर साल आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। लगातार इन कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदनों की संख्या बढ़ रही है। यहां विद्यार्थी मास्टर डिग्री कर लेते हैं तो उनके लिए टूर ऑपरेटर, इवेंट मैनेजमेंट, एविएशन, क्रूज लाइंस आदि में नौकरियां ही नौकरियां हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी इस फील्ड में नया ज्ञान समय-समय पर प्राप्त करते रहें। यह क्षेत्र भविष्य बनाने के लिए अच्छा है।