फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   haryana staff selection commission relased dates of clerk exam

HSSC क्लर्क एग्जाम की डेट आ गई, देखें और तैयारी में जुट जाएं

Mon, 24 Oct 2016 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Mon, 24 Oct 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
haryana staff selection commission relased dates of clerk exam
examination
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए पांच तिथियां निर्धारित कर दी हैं। प्रदेश के करीब सात लाख उम्मीदवार 13 नवंबर, 20 , 27, चार दिसंबर व 11 दिसंबर को दो शिफ्ट में परीक्षा देंगे। सुबह के सत्र में 10:30 से 12 बजे व शाम के सत्र में 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करनी होगी। पूर्व सरकार के कार्यकाल में निकाली गई भर्तियों को भाजपा सरकार ने दोबारा विज्ञापन निकालकर आवेदन मांगे थे। प्राप्त आवेदनों के बाद एचएसएससी ने परीक्षा के लिए तिथि घोषित कर दी है।
विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने अपना प्रोविजनल एडमिट कार्ड डाउनलोड किया है, वे परीक्षा की तिथि से छह दिन पहले की समयावधि में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर 1510000001 से 1510175100 तक के उम्मीदवारों की परीक्षा 13 नवंबर को होगी व इनके रोल नंबर 7 नवंबर से वेबसाइट पर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में 1510175101 से 1510347600 की परीक्षा 20 नवंबर को व एडमिट कार्ड 14 नवंबर से मिलेंगे। रोल नंबर 1510347601 से 1510519400 तक की परीक्षा 27 नवंबर को व एडमिट कार्ड 21 नवंबर से मिलेंगे।

4 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए रोल नंबर 1510519401 से 1510700000 तक उम्मीदवार 28 नवंबर से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं रोल नंबर 1510700001 के बाद तक के उम्मीदवारों की परीक्षा 11 नवंबर को होगी व वेबसाइट पर 5 नवंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।


200 नंबर की होगी परीक्षा
क्लर्क पद के लिए 200 नंबर की परीक्षा होगी। प्रश्नपत्र में 100 प्रश्र दो-दो नंबर के होंगे। सफल आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के 25 नंबर निर्धारित किए गए हैं। इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या कुल पदों से दोगुनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed