{"_id":"5e0dcc128ebc3e879c010f4b","slug":"haryana-school-education-board-released-new-rules-for-board-exams","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे वाले स्कूलों में करवाई जाएंगी हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं, और भी कई बदलाव","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीसीटीवी कैमरे वाले स्कूलों में करवाई जाएंगी हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं, और भी कई बदलाव
Thu, 02 Jan 2020 04:25 PM IST
खुशबू गोयल
ब्यूरो, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 02 Jan 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए इस बार सीसीटीवी वाले स्कूलों में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। नकलमुक्त बोर्ड परीक्षा कराने के लिए शिक्षा निदेशालय से सीसीटीवी लैस स्कूलों में ही परीक्षा सेंटर बनाने का फैसला लिया गया है। हर बार की तरह मार्च के पहले हफ्ते से 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने की संभावना है।
जिले के ज्यादातर सरकारी स्कूलों में कैमरे नहीं लगे हैं। ऐसे में संभावना जतायी जा रही है कि प्राइवेट स्कूलों में ही अधिकांश सेंटर बनाए जाएंगे या फिर सेंटर वाले स्कूलों में सीसीटीवी की व्यवस्था करायी जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर सभी स्कूलों में सेंटर पड़ने की संभावना को देखते हुए समुचित व्यवस्था की जाएगी।
अग्निशमन यंत्र से लेकर शौचालय तक की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने इन व्यवस्थाओं को पूरा करने के बाद रिपोर्ट भेजने का निर्देश जारी किया है।

एक परीक्षा केंद्र में 300 के आसपास छात्र देंगे परीक्षा
अधिकारियों के अनुसार इस बार एक परीक्षा केंद्र पर ज्यादा से ज्यादा 300 छात्र ही परीक्षा देंगे। इसलिए इस बार परीक्षा के दौरान सेंटर बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। हरियाणा बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में अधिकांश सेंटर बनाए जा सकते हैं। जल्द ही इसका फाइनल हो जाएगा।
आदेश के अनुसार करेंगे व्यवस्था
बोर्ड परीक्षा को सीसीटीवी वाले परीक्षा केंद्रों में करवाने के आदेश अभी हमारे पास नहीं पहुंचे है। कई जिलों में ऐसे सूचनाएं मिली हैं। जैसी ही हमारे पास विभाग की तरफ से आदेश आएगा। उसका पालन किया जाएगा। ज्यादातर सरकारी स्कूलों में कैमरे नहीं है, जहां कैमरे लगे हैं वहां पर प्रिंसिपल ने प्रयास से सीसीटवी लगवाए हैं। -रविंद्र चौधरी, डीईओ करनाल।