फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana school education board changed re-appear exam rules for 10th 12th students

लाखों स्टूडेंट्स को बड़ा झटका, HBSE ने बदला एक खास नियम

Sun, 11 Dec 2016 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Sun, 11 Dec 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
haryana school education board changed re-appear exam rules for 10th 12th students
स्टूडेंट्स
हरियाणा बोर्ड ने अपने लाखों स्टूडेंट्स को बड़ा झटका देते हुए एक खास नियम में बदलाव किया है। 10वीं-12वीं में अब दो विषय में कंपार्टमेंट आई तो रि-अपीयर का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे छात्र फेल माने जाएंगे और उन्हें नए सिरे से पढ़ाई करनी होगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि यह नियम मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं से ही लागू होगा।
विज्ञापन


अब एक सब्जेक्ट में फेल होने वाले विद्यार्थियों को ही कंपार्टमेंट माना जाएगा। उन्हें ही रि-अपीयर का मौका मिलेगा। स्कूली शिक्षा में सुधार को लेकर हाल ही में एक मीटिंग में शिक्षा बोर्ड ने एग्जाम और रिजल्ट सिस्टम में सुधार पर मंथन किया था। वहीं, एजूकेशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह फैसला वार्षिक परीक्षा शुरू होने से करीब ढाई माह पहले ही आया है, ऐसे में रिजल्ट सुधार में बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


अबकी बार जो परिणाम आएगा उसमें पहले से कहीं अधिक विद्यार्थी फेल होंगे। इसका असर आने वाले सालों में दिख सकता है। विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई के प्रति गंभीर होना होगा। 2015-16 के बोर्ड रिजल्ट में कुल 3,792 विद्यार्थियों का कंपार्टमेंट आया था। इन्हें अगली कक्षा में प्रवेश की अनुमति दी गई थी। इससे पहले बोर्ड परीक्षाओं में सेमेस्टर सिस्टम भी खत्म किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके स्थान पर मंथली टेस्ट की व्यवस्था शुरू की गई। सोनीपत के डीईओ जिले सिंह शर्मा ने बताया कि अब कंपार्टमेंट सिर्फ एक विषय में ही माना जाएगा। दो विषयों में कंपार्टमेंट आने पर अगले साल सभी विषयों के एग्जाम दोबारा देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed