फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana school education board 12th class overall result

खूब पढ़ीं बेटियां और पीछे रह गए बेटे, ये रहा HBSE 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट

Fri, 19 May 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Fri, 19 May 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
haryana school education board 12th class overall result
Result - फोटो : demo photo
हरियाणा की बेटियों ने 12वीं की परीक्षा में एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन किया और लड़के पीछे रह गए। ओवरऑल उत्तीर्ण प्रतिशतता 64.50 रही। 73.44 प्रतिशत लड़कियां पास हुई और लड़कों की उत्तीर्ण प्रतिशतता 57.58 रही। इस बार सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों से और ग्रामीण अचंल के बच्चों ने शहर में रहने वाले बच्चों से बेहतर परिणाम दिया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने वीरवार शाम चार बजे सीनियर सेकेंडरी कक्षा का रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन


इससे पहले प्रेस कांफ्रेंस में शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. जगबीर सिंह व सेक्रेटरी अनिल नागर ने रिजल्ट के आंकड़े साझे किए। चेयरमैन ने बताया कि परीक्षा में दो लाख 10 हजार 867 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए, इनमें से एक लाख 36 हजार आठ उत्तीर्ण हुए। 42 हजार 245 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट और 30 हजार 966 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। लड़के-लड़कियों के लिहाज से देखें तो एक 18 हजार 866 छात्रों ने परीक्षा दी, इनमें 68 हजार 446 पास हुए। 
विज्ञापन


92 हजार एक लड़कियों में से 67 हजार 562 पास हुईं। लड़कों की तुलना में 15.86 प्रतिशत ज्यादा लड़कियां पास हुईं। सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में सरकारी स्कूलों बेहतर परिणाम दिया। सरकारी स्कूलों की पास प्रतिशतता 65.57 रही, जबकि प्राइवेट स्कूलों की पास प्रतिशतता 63.16 रही है। राजकीय एडिड विद्यालयों की पास प्रतिशतता 66.38 रही। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 66.92 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 60.26 रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

केवल 36.73 प्रतिशत पास हो सके स्वयंपाठी

haryana school education board 12th class overall result
result - फोटो : demo photo
सेक्रेटरी ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 36.73 प्रतिशत रहा है। परीक्षा में 37 हजार 767 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 13 हजार 871 पास हुए।

पिछले छह साल की उत्तीर्ण प्रतिशतता
वर्ष        प्रतिशतता
2011        72.85
2012        67.82
2013        59.31
2014        72.91
2015        54.00
2016        62.40

हरियाणा बोर्ड टॉपर: सीनियर सेकेंडरी

haryana school education board 12th class overall result
टॉपर - फोटो : demo photo
विज्ञान संकाय  
1. हरीश शर्मा, विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोसली (रेवाड़ी)
अंक : 491/500
2. विनित, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुटाना (सोनीपत)।
अंक : 489/500
2. हैप्पी डागर, एसएम हिंदू सीनियर सेकेडरी स्कूल, सोनीपत।
अंक : 489/500
3. प्रीति, सरस्वती विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आसलवास दुबिया (भिवानी)।
अंक : 488/500
3. गौरव नेहरा, योगेश बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खरकड़ी झांवरी (भिवानी)। अंक : 488/500
3. सुधा, जीवन ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मंढौला (रेवाड़ी)।
अंक : 488/500
--
वाणिज्य संकाय :
1. उर्वशी, विजेता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-6, करनाल। अंक : 490/500
2. नेहा, गोपाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद। अंक : 486/500
2. अविनाश गर्ग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कालांवली (सिरसा)। अंक : 486/500
2. स्वाति, वैश्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चरखी दादरी (भिवानी)। अंक : 486/500
3. रिया बंसल, गोपाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जींद। अंक : 485/500

कला संकाय
1. स्माइल, आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालोपुर (फतेहाबाद)।
अंक : 483/500
कुसुम, संत विवेकानंद विद्यापीठ, पुरखास (सोनीपत)। अंक : 483/500
2. रीतू, एसडी कन्या महाविद्यालय, नरवाना (जींद)।
अंक : 481/500
2. कोमल, राजा राम मैमोरियल पब्लिक सीनियर सेंकेडरी स्कूल, सुल्तानपुर (गुरूग्राम)
अंक: 481/500
3. हरप्रीत सिंह, सर छोटूराम जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऐलनाबाद (सिरसा)।
अंक : 480/500
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed