{"_id":"591d6c2c4f1c1bd2498b4583","slug":"haryana-school-education-board-12th-class-exam-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है, यहां क्लिक करके देखिए","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है, यहां क्लिक करके देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Fri, 19 May 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
EXAM RESULT
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट देखने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.bseh.org.in पर जाना होगा। बोर्ड के चेयरपर्सन जगबीर सिंह ने बताया कि 65.4 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा। इस बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। 57.58 फीसदी छात्रों के मुकाबले 73.44 फीसदी छात्राएं पास हुई। राजकीय विद्यालयों ने निजी स्कूलों को पछाड़ा है। बोर्ड चेयरमैन और सचिव संयुक्त प्रेस वार्ता करके परिणाम घोषित किया।
उल्लेखनीय है कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू हुई थीं। 10वीं की परीक्षाएं 25 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 8 अप्रैल तक चली थीं। 10वीं में 3 लाख से ज्यादा और 12वीं में करीब 2 लाख 10 हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। रेग्यूलर और प्राइवेट मिलाकर कुल 7,51,766 छात्रों ने हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था। पिछले साल 12वीं क्लास का रिजल्ट 62.40 फीसदी रहा था, जिसमें से 70.77 प्रतिशत छात्राएं और 55.79 प्रतिशत छात्र पास हुए थे।
ऐसे चैक करें रिजल्ट

- सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org पर जाएं
- उसके बाद कक्षा 12वीं के लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना रोल नम्बर और रजिस्ट्रेशन नम्बर दर्ज करें
- इसके बाद सब्मिट का बटन दबाने के बाद आपका रिजल्ट पेज पर आ जाएगा