फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana education board hiked htet exam application fees

Htet देने को आवेदन करने की फीस बढ़ाई गई, अब इतनी देनी होगी

Fri, 03 Nov 2017 09:05 AM IST
नसीब सैनी/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
नसीब सैनी/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Fri, 03 Nov 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
haryana education board hiked htet exam application fees
competitive exam - फोटो : डेमो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (भिवानी) ने बेरोजगारों पर एक और बोझ डालते हुए अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की फीस में भारी इजाफा किया है। पिछली बार जहां तीनों कैटेगरी में अधिकतम फीस 700 रुपये थी, इस बार अधिकतम फीस 2400 कर दी गई है।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड एचटेट के अंतर्गत तीन कैटेगरी जेबीटी, टीजीटी और पीजीटी के लिए परीक्षा करवाता है। इस बार प्रदेश के छह लाख युवाओं के पात्रता परीक्षा में बैठने का अनुमान है। सामान्य श्रेणी के परीक्षार्थियों के लिए इस बार प्रथम श्रेणी यानी जेबीटी के लिए 1000 रुपये की फीस चुकानी होगी। दूसरी श्रेणी टीजीटी के लिए 1800 रुपये और तीसरी श्रेणी पीजीटी के लिए 2400 रुपये की फीस निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


इस तरह से निर्धारित की है फीस
श्रेणी---------------------------------जेबीटी    ---टीजीटी----पीजीटी
एससी/विकलांग    ------------------------500-----900-----1200
सामान्य/पिछड़ा वर्ग(हरियाणा निवासी)-----1000----1800---2400
हरियाणा से बाहर के उम्मीदवार------------1000----1800---2400

इस बार सीसीटीवी की निगरानी
परीक्षा में इस बार 6 लाख परीक्षार्थियों के बैठने का अनुमान है। दो साल पहले हुई अध्यापक पात्रता परीक्षा के दौरान शिक्षा बोर्ड ने बायोमीट्रिक अटेंडेंस, जैमर, विशेष प्रकार की स्याही सहित कई सुरक्षा उपाय किए थे। इस बार नकल रोकने के लिए शिक्षा बोर्ड सीसीटीवी कैमरों की अतिरिक्त व्यवस्था कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीस ज्यादा नहीं: बोर्ड सचिव
इस बार परीक्षा करवाने का खर्च बढ़ा है, इसलिए फीस बढ़ाई है। हालांकि फीस इतनी भी ज्यादा नहीं है कि कोई बेरोजगार न दे सके। बेरोजगारों के लिए सक्षम योजना चलाई गई है। जिसमें काम करने पर भी पैसा मिलता है।
- धीरेंद्र खड़गाता, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed