फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Central University Admission Schedule 2019

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले को 13 अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन, यहां देखें शेड्यूल

Thu, 14 Mar 2019 12:19 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 14 Mar 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
Haryana Central University Admission Schedule 2019
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शेड्यूल जारी कर दिया गया है, आवेदन ऑनलाइन ही करना होगा। विश्वविद्यालय में उपलब्ध स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल, पीएचडी पाठ्यक्रम की 1784 सीटों पर दाखिले केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा सीयूसीईटी-2019 के आधार पर होंगे। सीयूसीईटी-2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बुधवार 13 मार्च से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 13 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सीयूसीईटी-2019 के नोडल ऑफिसर डॉ. फूल सिंह व सुंदर लाल शर्मा, डिप्टी नोडल ऑफिसर ने बताया कि इस बार विश्वविद्यालय बायोकैमेस्ट्री, गणित, भौतिकी में भी पीएचडी की शुरूआत कर रहा है। विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्स के लिए 488, स्नातकोत्तर के लिए 1169, एमफिल के लिए 29 एवं पीएचडी के लिए 98 सीटों के लिए दाखिले होंगे।
विज्ञापन


सीयूसीईटी-2019 के माध्यम से 14 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिला होगा। इसके अलावा आवेदक हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की वेबसाइट से भी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25-26 मई को देश भर के 120 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के अंतर्गत हिसार, महेंद्रगढ़, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित पांच नए परीक्षा केंद्र सोनीपत, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, मेरठ और आगरा बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिला कार्यक्रम

1.    ऑनलाइन आवेदन-------13 मार्च से 13 अप्रैल 2019
2.    प्रवेश पत्र डाउनलोड------10 मई 2019 से  
3.    प्रवेश परीक्षा-------------25-26 मई 2019
4.    परिणाम घोषणा-----------21 जून 2019

सीयूसीईटी-2019 के तहत विश्वविद्यालय/इंस्टीट्यूट

1. हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय
2. जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय
3. झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय
4. कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय
5. कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय
6. केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय
7. पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय
8. राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय
9. दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय
10. तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय
11. आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय
12. गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय
13. असम विश्वविद्यालय सिलचर
14. महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय बिहार
15. डॉ. बीआर आंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स, बैंगलुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed