फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana board 12th class non-medical topper sudha success story

जानिए, हरियाणा बोर्ड की नॉन-मेडिकल टॉपर का सपना और सफलता का फंडा

Sun, 21 May 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Sun, 21 May 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
haryana board 12th class non-medical topper sudha success story
हरियाणा बोर्ड 12वीं में नॉन मेडिकल की टॉपर सुधा
हरियाणा बोर्ड 12वीं में नॉन मेडिकल की टॉपर रेवाड़ी की सुधा ने प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल किया। गांव नांगल जमाल पुर निवासी सुधा ने 12 वीं में 500 में 488 अंक प्राप्त कर बेटियों की बौद्धिक शक्ति का एहसास करा दिया है। सुधा का लक्ष्य आईआईटी से बीटेक कर मैकेनिकल इंजीनियर बनने का है। सुधा के पिताजी गांव में ही मजदूरी का काम करते हैं। अमर उजाला से बातचीत में सुधा ने बताया कि एक बार उसने पिताजी को मजदूरी करते हुए बेहाल देखा तो ठान लिया कि काम को आसान करने के लिए मशीन बनानी है।
विज्ञापन


आठवीं कक्षा में पढ़ने के दौरान ही आईआईटी से मैकेनिकल इंजीनियर बनने की ठान ली थी। पिता राम अवतार भी बेटी की सफलता से गदगद हैं। घर से 9 किमी दूर सुधा मंदौला स्थित जीवन ज्योति सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा है। दसवी में 490 अंक के साथ जिले में तीसरे स्थान प्राप्त करने पर स्कूल बच्ची को मुफ्त में स्कूल बस उपलब्ध करवा रहा है।      
विज्ञापन


बिना कोचिंग के हासिल किया मुकाम
12 वीं में सुधा ने मैथेमेटिक्स में 99, फिजिक्स में 98 एवं कैमेस्ट्रि में 98 अंक बिना किसी कोचिंग के प्राप्त किए हैं। सुधा ने बताया कि बड़ी बहन ने एमएससी किया हुआ है। यदि कभी जरूरत पड़ती है तो उनसे मदद ले लेती थी। घर की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है इसलिए कभी ट्यूशन के बारे में नहीं सोचा। सुधा ने हाल ही में आईआईटी मेन्स क्वालीफाई किया है। अब वह घर पर रहकर ही आईआईटी एडवांस की तैयारी में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed