{"_id":"57e033694f1c1be456a828fc","slug":"halla-bol-against-fee-hikes-in-punjab-university-hunger-strike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीयू फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल, भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल, भूख हड़ताल शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 20 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
SOI Protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू में छात्र संगठनों ने एग्जामिनेशन फीस बढ़ोतरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को पीयू स्टूडेंट काउंसिल, स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) और अन्य छात्र संगठनों ने फीस बढ़ोतरी के खिलाफ पीयू कैंपस में जमकर प्रदर्शन किया। स्टूडेंट काउंसिल ने पीयू स्टूडेंट सेंटर तो सोई और अन्य छात्र संगठनों ने वीसी दफ्तर के सामने जमकर नारेबाजी की। फीस बढ़ोतरी वापस होने तक सोई के समर्थकों ने क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। भूख हड़ताल में छात्राएं भी शामिल हो गईं हैं।
पीयू प्रशासन ने दिसंबर में होने वाली सेमेस्टर परीक्षा केे लिए एग्जामिनेशन फीस में दोगुणा से भी अधिक इजाफा कर दिया है। पीयू प्रशासन के इस फैसले को लेकर कैंपस के विद्यार्थियों में जमकर रोष है।
सोमवार को सोई ने अपने समर्थकों के साथ वीसी दफ्तर के सामने एग्जामिनेशन फीस बढ़ाने के विरोध में जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन करने वालों में लड़कियां भी शामिल थीं। क्रमिक भूख हड़ताल पर सोमवार को गगनदीप सिंह, हरमनदीप लुबाणा, देवाक, राजेंद्र और रजत बेदी भूख हड़ताल पर बैठे। सोई प्रेसिडेंट मनप्रीत औलख ने कहा कि पीयू प्रशासन को तुरंत फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस लेना चाहिए। गरीब स्टूडेंट्स के लिए बढ़ी फीस दे पाना मुमकिन नहीं है।

पीयू काउंसिल ने स्टूडेंट सेंटर पर किया प्रदर्शन
PU Protest
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पीयू स्टूडेंट सेंटर पर काउंसिल प्रधान निशांत कौशल की अगुवाई में पंजाब के शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी के हिस्से का बजट नहीं देने के बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। काउंसिल सचिव आशिक मोहम्मद ने कहा कि पंजाब सरकार को उसके हिस्से का करीब 250 करोड़ रुपया देना है, लेकिन पंजाब सरकार नहीं दे रही। उधर पीयू ने फीस बढ़ाकर स्टूडेंट्स पर बोझ बढ़ा दिया है। इस मामले में पीयू काउंसिल ने कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर को ज्ञापन भी दिया।