{"_id":"58973f2e4f1c1bc64fe8268c","slug":"gulzar-group-organizes-gate-1-500-students-took-part","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलजार ग्रुप में गेट का आयोजन, 1500 छात्रों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गुलजार ग्रुप में गेट का आयोजन, 1500 छात्रों ने लिया हिस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 06 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलजार ग्रुप में गेट (ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट आफ इंजीनियरिंग) का आयोजन किया गया। आईआईटी रुड़की द्वारा साइंस एंड इंजीनियरिंग के विभिन्न स्ट्रीम के लिए आयोजित इस परीक्षा में लुधियाना के लगभग 1500 छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
गुलजार ग्रुप में आयोजित इस टेस्ट के लिए आईआईटी रुड़की से आब्जर्वर पहुंचे थे जबकि गुलजार ग्रुप के स्टाफ ने परीक्षा ली। इस दौरान आईआईटी रुड़की की टीम ने गुलजार ग्रुप द्वारा किए गए बेहतरीन प्रबंधों के लिए मैनेजमेंट का आभार जताया।
विज्ञापन
गुलजार ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इंजीनियर गुरकीरत सिंह ने बताया कि मैनेजमेंट द्वारा ऑनलाइन परीक्षा दौरान किसी भी तरह की मुश्किल से बचने के लिए इंटरनेट और पावर बैकअप के अच्छे प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
पुलिस सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इसके अलावा किसी भी उम्मीदवार को पेन, घड़ी या किसी अन्य वस्तु को ले जाने पर पाबंदी थी। छात्रों को पेन भी स्टाफ द्वारा उपलब्ध करवाए गए। इसके अलावा किसी भी तरह की धोखेबाजी से बचने के लिए दोहरी बायोमैट्रिक प्रणाली का उपयोग भी किया गया।