{"_id":"57d962fa4f1c1bb53dd48952","slug":"governor-vp-singh-badnore-and-mp-kirron-kher-inaugrated-four-schools-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गवर्नर ने किया उद्धाटन और चंडीगढ़ को मिल गए 4 नए स्कूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गवर्नर ने किया उद्धाटन और चंडीगढ़ को मिल गए 4 नए स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में गवर्नर बदनौर और सांसद खेर ने किया स्कूलों का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ को चार और नए स्कूल मिल गए हैं, जिनका उद्घाटन करते हुए गवर्नर वीपी बदनौर और सांसद किरण खेर ने कई सख्त निर्देश दिए। चंडीगढ़ में बड़ी संख्या में सेना के रिटायर्ड अधिकारी जिसमें जनरल, एडमिरल, गवर्नर, जजेज, सीनियर सिविल रिटायर्ड अफसर रहते हैं। उनसे समय लें। यदि ऐसे अधिकारी स्कूलों में आकर बच्चों का क्लास लेंगे तो बहुत लाभ होगा।
65, 71 और कारगिल की लड़ाई कैसे लड़ी गई। किस प्रकार जीत मिली। बच्चों में जानने की बड़ी उत्सुकता होती है। यदि उन्हें बचपन से ही इस प्रकार की शिक्षा दी जाए तो बच्चों में निखार आएगा। साथ ही सभी कक्षाओं के सभी बच्चों को दो से तीन मिनट तक का स्पीच देने का अभ्यास कराया जाए तो इससे बच्चों को बहुत लाभ होगा। इससे आगे की जनरेशन तैयार कर सकते हैं।
इन रिटायर्ड अधिकारियों से शिक्षा विभाग और प्रशासन समय ले। ये अधिकारी एक एक क्लास भी लेंगे तो बेहतर होगा। यह बात बुधवार को पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मनीमाजरा के पॉकेट नंबर एक स्थित गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल के उद्घाटन पर कही। उन्होंने कहा कि बच्चों को एक जनरल पढ़ाए तो कितना अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि टीचर ही बच्चों को ईमानदार बना सकते हैं।
विज्ञापन
साइन कर चले जाने से काम नहीं चलेगा
प्रशासक ने उपस्थित लोगों को कहा कि जो टीचर साइन कर चले जाते हैं अब ऐसा नहीं चलेगा। सरकारी स्कूलों में बिल्डिंग अच्छी है। टीचरों को सैलरी अच्छी मिलती है तो बच्चों को शिक्षा भी अच्छी मिले। यदि टीचर ठीक से पढ़ाएंगे तो बच्चे प्राइवेट स्कूलों में जाना बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि बढि़या बिल्डंग बना दें और शिक्षा बेहतर न हो तो बेकार है। पीटीए की मीटिंग ठीक से हो।

इन सेक्टर्स में खुले नए स्कूल
चंडीगढ़ में गवर्नर बदनौर और सांसद खेर ने किया स्कूलों का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सासंद किरण खेर की उपस्थिति में बुधवार को चार सरकारी स्कूलों का उद्घाटन किया। इसमें जीएमएसएच सेकटर-48, 49 और पॉकेट नंबर एक मनीमाजरा और जीएमएमएस एमएचसी शामिल है। सबसे पहले सेक्टर-49 के गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल का उदघाटन किया।
वास्तु का ध्यान रखा
उद्घाटन के मौके पर मनीमाजरा में बोलते हुए पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि कहा कि स्कूलों में वास्तु का भी काफी ख्याल रखा गया है। यदि वास्तु का ध्यान न रखा जाए तो हेड मिस्ट्रेस का ट्रांसफर होता रहेगा। और पता नहीं क्या क्या हो जाएगा। इस पर लोगों ले ठहाके लगाए।

क्लासरूम भी देखे
चंडीगढ़ में गवर्नर बदनौर और सांसद खेर ने किया स्कूलों का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-49 में स्कूल का उदघाटन करने के बाद प्रशासक का ध्यान क्लास में आठवीं कक्षा में पढ़ रही बच्ची तन्नू की कॉपी पर गई। उन्होंने कहा कि हैंडराइटिंग बहुत अच्छी है। एक बार यह लिखकर दिखाओ, व्हाट इज योर नेम व्हाटसएवर। फिर क्या था बच्ची ने लिखा माई नेम इज व्हाटसएवर।
इतना देखते ही प्रशासक अपनी हंसी रोक नहीं पाए। चारों स्कूलों में चार हजार बच्चे पढ़ पाएंगे। चारों स्कूलों में 95 क्लासरूम है। करीब 32.5 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सभी स्कूलों में कंप्यूटर लैब, पीने के पानी की सुविधा, लड़के और लड़कियों के लिए अलग अलग टायलेट है। स्कूलों में आस पास के बच्चों की पढ़ाई होगी।
सांसद किरण खेर ने कहा
सांसद किरण खेर ने कहा कि पिछले दिनों धनास में गई थी। वहां पर शिकायत मिली है कि टीचर क्लास में नहीं जाते। यह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक के सामने मंच पर अपने भाषण में कहा कि केवल टीचर को सस्पेंड करने से काम नहीं चलेगी।
जो टीचरी साइन करके चले जाते हैं उन पर कड़ी कार्रवाई हो। मनीमाजरा में स्कूल उदघाटन पन धनास से आई पांचवी कक्षा की (दृष्टिहीन) बच्ची प्रेरणा ने कविता सुनाई थी। प्रेरणा की कविता हम सब को प्रेरणा दे रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग अच्छा टीचर और अच्छा प्रिंसिपल दे ताकि पढ़ाई ठीक हो।