{"_id":"5ce7c3b1bdec22076f511a23","slug":"government-college-students-may-use-sources","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खुशखबरीः सरकारी कॉलेजों के विद्यार्थी अब आपस में कर सकेंगे संसाधनों का उपयोग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बड़ी खुशखबरीः सरकारी कॉलेजों के विद्यार्थी अब आपस में कर सकेंगे संसाधनों का उपयोग
Fri, 24 May 2019 03:43 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 24 May 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी कॉलेजों के संसाधनों का प्रयोग अब विद्यार्थी आपस में कर सकेंगे। इससे उनके ज्ञान का विस्तार होगा। साथ ही उनकी पढ़ाई के भी रास्ते खुलेंगे। इसके लिए यूजीसी एक मंच बनाने जा रहा है। ऑनलाइन प्लेटफार्म का भी प्रयोग होगा। फिलहाल कॉलेज यूजीसी को अपने संसाधनों का ब्योरा देंगे। माना जा रहा है कि इसी शैक्षिक सत्र में यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
सरकारी कॉलेजों में छात्र संख्या अधिक होती है और संसाधन सीमित होते हैं। चाहे वह साइंस की प्रयोगशालाएं हों या फिर लाइब्रेरी आदि। खेल मैदान, कोच, ऑडिटोरियम आदि भी हर कॉलेज में नहीं होते। इस वजह से विद्यार्थियों का समुचित विकास नहीं हो पाता है। सूत्रों का कहना है कि इसी को ध्यान में रखते हुए यूजीसी इन कॉलेजों के संसाधनों को एक मंच के जरिये जोड़ने जा रहा है।
माना जा रहा है कि एक शहर के सभी कॉलेजों को जोड़ दिया जाएगा तो विद्यार्थियों के लिए काफी आसानी होगी। उनको लक्ष्य पाने में दिक्कतें नहीं होंगी। पैसे के अभाव के कारण यह कॉलेज पूरे संसाधन नहीं जुटा पाते थे, लेकिन अब इसका लाभ मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि चंडीगढ़ में एक दर्जन से अधिक कॉलेज हैं। उनके संसाधनों का ब्योरा यूजीसी जुटाएगा।
विज्ञापन
साथ ही उनको जोड़ने के बाद निजी कॉलेजों को भी जरूरत पड़ने पर इस मंच से जोड़े जाने की योजना है।

पीयू से जुड़े हैं 29 शिक्षण संस्थान
पंजाब यूनिवर्सिटी में भी इसी तरह का प्लेटफार्म काम कर रहा है। इसका नाम क्रिक कॉरिडोर है। इससे 29 शिक्षण संस्थानों को जोड़ा गया है। एक दूसरे के संसाधन हर संस्थान के विद्यार्थी प्रयोग कर रहे हैं। इसके लिए गाइड लाइन पीयू बना रहा है। कई बड़े बदलाव होंगे।
जिस कॉलेज में संसाधन अधिक होंगे उसके लिए शुल्क भी दूसरे संस्थानों के विद्यार्थियों को देना पड़ सकता है। इसके अलावा पीयू के पास विद्यार्थियों को एक दूसरे संस्थानों तक ले जाने के लिए बस है, उसके लिए भी विद्यार्थियों को किराया आदि चुकाना पड़ सकता है। हालांकि फाइनल गाइड लाइन सभी संस्थानों के निदेशकों की बैठक के बाद ही तैयार होंगी।