फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   good news, science students, national talent serch exam, NTSE, scholarship, student, chandigarh

छात्र-छात्राओं, ये पेपर क्लीयर करो, पीएचडी तक स्कॉलरशिप पाओ

Fri, 05 Aug 2016 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 05 Aug 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
good news, science students, national talent serch exam, NTSE, scholarship, student, chandigarh
नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन - फोटो : अमर उजाला
साइंस में कैरियर बनाने के इच्छुक स्कूली होनहारों के लिए नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (एनटीएसई) क्लीयर कर स्कॉलरशिप पाने का अच्छा मौका होता है।
विज्ञापन


एनटीएसई स्कॉलरशिप स्टूडेंट को 11वीं से पीएचडी तक सीबीएसई हर महीने  स्कॉलरशिप देती है। दो चरणों में होने वाली परीक्षा का स्टेट लेवल टेस्ट 6 नवंबर को आयोजित होगा । 
परीक्षा में बैठने के लिए 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट स्टेट लेवल परीक्षा के लिए 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। पहले चरण में देश भर के राज्य अपने स्तर पर परीक्षा लेंगे।
विज्ञापन


सेक्टर-32 स्थित स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) ने स्टेट लेवल परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।  

जानकारी अनुसार स्टेट लेवल की परीक्षा में 10 स्टूडेंट्स का चयन किया जाता है, जोकि बाद में नेशनल लेवल  टेस्ट में अपीयर होते हैं। नेशनल स्तर पर सफल कैंडीडेट को हर महीने 1250 रुपये स्कालॅरशिप मिलेगी। बीएससी या एमएससी करने पर इन स्टूडेंट्स को हर महीने 2000 रुपये स्कॉलरशिप मिलेगी। स्कॉलरशिप की राशि पीएचडी में बढ़ा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11वीं और 12वीं स्टूडेंट कर सकते हैं आवेदन

good news, science students, national talent serch exam, NTSE, scholarship, student, chandigarh
Exam Shimla
चंडीगढ़ के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट स्टेट लेवल नेशनल टेलेंट सर्च एग्जामिनेशन में हिस्सा ले सकते हैं। स्टूडेंट के 10वीं में 60 फीसदी से अधिक अंक होने चाहिए। परीक्षा में मेंटल एबिलिटी टेस्ट(मेट) 50 अंक,लैंग्वेज टेस्ट(एलटी) 50 अंक और स्कॉलिस्टिक एप्टीट्यूट टेस्ट(सेट) 100 अंक का होगा। जनरल कैटेगरी में स्टूडेंट के कम से कम 40 फीसदी अंक पाना जरूरी है। स्टेट लेवल परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर 2016 में घोषित किया जाएगा। 

परीक्षा संबंधी अन्य आवश्यक जानकारी 
-31 अगस्त 2016 तक एससीईआरटी-32 में आवेदन फार्म जमा करना होगा 
-आवेदन फार्म एससीईआरटी से निशुल्क या वेबसाइट से लिया जा सकता है 
-स्टेट लेवल एनटीएसई की परीक्षा 6 नवंबर 2016 को चंडीगढ़ में ली जाएगी 
  
कोट्स ...
एनटीएसई स्कूल स्तर पर अच्छी प्रतिभाओं की खोज के लिए आयोजित किया जाता है। एनटीएसई स्कॉलरशिप पाने वाले स्टूडेंट्स का रिसर्च में काफी बेहतर कैरियर बनने की संभावनाऐं हैं। टेस्ट क्लीयर करने वाले स्टूडेंट्स को देश दुनिया के नामी रिसर्च सेंटर भी दाखिला मिलता है। 
डॉ.सुरेंदर सिंह दहिया, डायरेक्टर एससीईआरटी-32 चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed