फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   good news, punjab university, university students, mission admission, admission fees, chandigarh

पीयू स्टूडेंट के लिए गुडन्यूज, फीस जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ी

Thu, 07 Jul 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Thu, 07 Jul 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
good news, punjab university, university students, mission admission, admission fees, chandigarh
दाखिला - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बिना लेट चार्ज फीस जमा करने की तिथि 19 जुलाई तक बढ़ा दी है। स्टूडेंट को उस दिन शाम 4 बजे तक फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन


वीरवार को पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर की अध्यक्षता में सभी चेयरपर्सन की मींटिंग में यह फैसला लिया गया। पीयू प्रशासन ने दाखिले के बाद क्लास बंक करने वाले विद्यार्थियों पर कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। नए नियमों के तहत क्लास शुरू होने के पहले 10 दिन में प्रत्येक स्टूडेंट को क्लास और प्रैक्टिकल में 33 फीसदी हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। ऐसा नहीं होने पर दाखिला रद्द हो सकता है। मीटिंग में डीयूआई प्रो.दिनेश गुप्ता, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह भी मौजूद थे। चेयरपर्सन को निर्देश दिए गए हैं कि सभी विभाग मेरिट लिस्ट को वेबसाइट और विभाग के नोटिस बोर्ड पर लगाएंगे। 
विज्ञापन


एक ही मेरिट लिस्ट बनेगी
एडमिशन के बाद स्टूडेंट को फीस जमा करने के लिए कम से कम दो दिन का समय दिया जाएगा। एडमिशन फार्म की फीस 65 रुपये तय की गई है, जिसे संबंधित विभाग एडमिशन होने वाले स्टूडेंट से लेगा।  पीयू विभागों में अब सिर्फ एक ही मेरिट लिस्ट बनेगी। स्टूडेंट को आनर्स और एनसीसी-एनएसएस की वेटेज सिर्फ क्वालिफाइंग एग्जाम में प्राप्त अंकों पर मिलेगा। यह वेटेज एंट्रेंस टेस्ट में नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले जनरल कैटेगरी की सीटों पर दाखिला 
पीयू के सभी विभाग पहले जनरल कैटेगरी की सीटों पर दाखिला देंगे। बाद में रिजर्व कोटे की सीटें भरी जाएंगी। रिजर्व कोटे की सीटें खाली रहने पर उन्हें 25 जुलाई के बाद ही जनरल कोटे में तबदील किया जा सकेगा। इसके लिए ़डीयूआई से मंजूरी लेनी होगी। मीटिंग में चेयरपर्सन ने भी कई सुझाव रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed