{"_id":"583d4d874f1c1b0e1ede5dcf","slug":"good-news-all-of-next-season-in-hostels-online-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी : अगले सत्र से सभी हॉस्टल में ऑनलाइन दाखिला ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
खुशखबरी : अगले सत्र से सभी हॉस्टल में ऑनलाइन दाखिला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Nov 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी सिंडीकेट की मुहर के बाद सोमवार को यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (यूसोल) के प्रोफेसर इमैनुअल नाहर ने डीएसडब्ल्यू का कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर दोपहर बाद स्टूडेंट सेंटर पर डीएसडब्ल्यू दफ्तर में पीयू सीनेटर और पूर्व डीएसडब्ल्यू प्रो. नवदीप गोयल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सिंडीकेट ने प्रो. नीना कपलेश, डीएसडब्ल्यू वुमन और प्रो. रतन सिंह, एसोसिएट डीएसडब्ल्यू की नियुक्ति को भी हरी झंडी दे थी।
विज्ञापन
डीएसडब्ल्यू का कार्यभार संभालने के बाद प्रो. नाहर ने कहा कि स्टूडेंट्स से जुड़े सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले सत्र से पंजाब यूनिवर्सिटी के सभी हॉस्टलों में दाखिला ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर पहले से भी काम चल रहा है, लेकिन इसे तय समय में पूरी किया जाएगा। प्रो. नाहर ने बताया कि सभी विभागों के लिए अलॉट की जाने वाली हॉस्टल सीटों को नए सिरे से संशोधित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हॉस्टल अलॉटमेंट में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। पीयू हॉस्टल में गंदगी को लेकर शिकायतों पर भी जल्द काम शुरू होगा। सभी हॉस्टल में कमेटी गठित की जाएंगी जोकि हर महीने रिपोर्ट देंगी।
गौरतलब है कि रविवार को हुई सिंडीकेट बैठक में 1 नवंबर को पीयू कुलपति द्वारा नियुक्ति डीएसडब्ल्यू प्रो. जितेंद्र कुमार गोस्वामी को सिंडीकेट सदस्यों का पूरा समर्थन नहीं मिलने के कारण पद से हटना पड़ा। प्रो. नाहर को प्रो. नवदीप गोयल ग्रुप का समर्थन मिला है।