{"_id":"5d3fde298ebc3e6d216fe10b","slug":"golden-chance-for-student-to-take-admission-in-11th-class-in-chandigarh-schools","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"11वीं एडमिशन: पहली और दूसरी काउंसिलिंग में दाखिला नहीं मिला, तो गोल्डन चांस का फायदा उठाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
11वीं एडमिशन: पहली और दूसरी काउंसिलिंग में दाखिला नहीं मिला, तो गोल्डन चांस का फायदा उठाएं
Tue, 30 Jul 2019 11:39 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन दाखिला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11वीं कक्षा में पहली और दूसरी काउंसलिंग के दौरान दाखिला नहीं पाने वाले स्टूडेंट्स को शिक्षा विभाग तीसरी काउंसिलिंग का गोल्डन चांस देने जा रहा है। यह काउंसिलिंग सेंट्रलाइज्ड और मैनुएल होगी। इसके लिए जीएमएसएसएस-10 में दो दिन कैंप लगेगा। जानकारी के अनुसार तीसरी काउंसिलिंग में प्रसेंटेज के मुताबकि स्कूल व स्ट्रीम अलॉट की जाएंगी।
दाखिला सिर्फ उन्हीं सीटों पर दिया जाएगा जो पहली और दूसरी काउंसिलिंग के बाद खाली बची हैं। स्टूडेंट्स को 2 और 3 अगस्त को ऑनलाइन भरे फॉर्म और सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ जीएमएसएसएस-10 में सुबह पहुंचना होगा। विभाग के मुताबिक स्कूल ट्रांसफर कराने को तीसरी काउंसलिंग में नहीं बुलाया गया है, हालांकि सभी को दाखिला देने के बाद अगर कुछ सीटें बचती हैं तो उन्हें ट्रासफर किया जा सकेगा।

सिर्फ दो काउंसलिंग ने बढ़ा दी स्टूडेंट्स की चिंता
शिक्षा विभाग ने इस बार 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए सिर्फ दो काउंसलिंग करने का ही फैसला लिया। इसके पीछे विभाग का तर्क था कि तीन से चार काउंसलिंग की वजह से स्टूडेंट्स का काफी समय बर्बाद हो जाता है। चौथी काउंसिलिंग जब तक खत्म होती है तो परीक्षाएं भी नजदीक आ जाती हैं, ऐसे में काउंसिलिंग की संख्या कम होनी चाहिए। गौरतलब है कि शहर में 40 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं, जिनमें कुल 12 हजार 833 सीटें हैं।
इनमें साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेश्नल स्ट्रीम मौजूद हैं। पहली काउंसलिंग में शिक्षा विभाग के पास 12,833 सीटों पर 18,575 आवेदन आए थे, जिनमें से कई स्टूडेंट्स द्वारा फीस नहीं जमा कराने की वजह से उनके आवेदन रद्द माने गए। स्टूडेंट्स द्वारा दाखिला लेने के बाद 2336 सीटें खाली रह गईं थी। सेकेंड काउंसलिंग में 1024 नए स्टूडेंट्स ने दाखिले के लिए अप्लाई किया, इनमें से कई स्टूडेंट्स को दाखिला नहीं मिल पाया है।