फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   golden chance for punjab students to clear re-appear

एग्जाम में आई री-अपीयर क्लीयर करने का गोल्डन चांस, तैयारी में जुट जाओ

Fri, 19 May 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 May 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
golden chance for punjab students to clear re-appear
Demo pic
पंजाब सरकार ने प्रदेश के उन हजारों स्टूडेंट्स को एक गोल्डन चांस दिया है, जिनकी एग्जाम में री-अपीयर आई थी। शिक्षामंत्री अरुणा चौधरी ने बारहवीं कक्षा में कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों का साल बचाते हुए उन्हें बड़ी राहत दी है। उनकी री-अपियर परीक्षा 23 जून को करवाने का एलान किया है।
विज्ञापन


शिक्षामंत्री ने कहा कि पंजाब में 63 हजार विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। इन्हें अगले कोर्स में दाखिला लेना है या फिर किसी नौकरी केलिए आवेदन करना है, इसलिए इनके भविष्य को देखते हुए कंपार्टमेंट परीक्षा पहले लेने का फैसला किया गया है। कंपार्टमेंट परीक्षा 23 जून को होगी और दस दिनों में नतीजा घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र सब-डिवीजन स्तर पर बनाए जाएंगे। इससे पहले सिर्फ बारहवीं साइंस की री-अपियर परीक्षा पहले ली जाती थी। इस बार सभी स्ट्रीम की परीक्षाएं पहले ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed