फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girls candidates in punjab university student council election

पीयू में 55 फीसदी लड़कियां, छात्र संगठन चुनाव के 'दंगल' में उतरीं सिर्फ आठ

Mon, 04 Sep 2017 09:17 AM IST
सुशील गंभीर/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील गंभीर/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Sep 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
girls candidates in punjab university student council election
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संगठन चुनाव
पंजाब यूनिवर्सिटी के कुल 15 हजार 695 वोटरों में से 55 फीसदी के करीब छात्राएं हैं, लेकिन छात्र संगठन चुनाव के मैदान में सिर्फ आठ ही उतरी हैं। आमतौर पर कोई छात्र संघ प्रधान पद पर छात्रा को नहीं उतारता, लेकिन एसएफएस ने हरमनप्रीत कौर को उतारकर दांव खेला है। हालांकि पिछले चुनाव में एनएसयूआई ने भी छात्रा सिया मनोचा को प्रधान पद पर उतारा था, लेकिन वह जीत नहीं सकी।
विज्ञापन


एसएफएस केअलावा पूसू गठबंधन ने उप प्रधान पद पर निधि लांबा, इनसो ने सचिव पद पर शैवलिनी सिंह, एनएसयूआई ने सचिव पद पर वानी सूद और संयुक्त सचिव पद इज्या को मैदान में उतारा है। पीएसयू ललकार सिर्फ सचिव पद पर चुनाव लड़ रही है और उसी पर छात्रा अमनदीप कौर को उतारा गया है। इसके अलावा प्रियंका सभी चार सीटों और पूनम संयुक्त सचिव के पद पर मैदान में हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा वोटर यूआईईटी में
पीयू में सबसे ज्यादा 2484 वोटर यूआईईटी में हैं, लेकिन इस बार केचुनाव के दो सबसे बड़े संगठन एसएफएस और एनएसयूआई ने प्रधान पद के लिए यूआईईटी से उम्मीदवार नहीं लिया। जबकि एबीवीपी सिर्फ प्रधान पद पर अविनाश पांडे को लेकर मैदान में है, जो यूआईईटी का ही छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंगद केसाथ स्पेशल लेडी संभालेगी मोर्चा
पीयू चुनाव में सुरक्षा के लिहाज से अंगद और उसके साथ स्पेशल लेडी ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। दरअसल अंगद चंडीगढ़ पुलिस का घोड़ा और स्पेशल लेडी घोड़ी है। इनकेसाथ एस्मेरालडो, अली बाबा और कोमल भी जुटे हुए हैं। इन्हें पीयू में तैनात करने का मुख्य मकसद भीड़ को हटाने केलिए है। क्योंकि यह सभी तेजी से भागकर डराने का काम करते हैं। हालांकि अभी तक पीयू में माहौल शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed