फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   free coaching of mathematics and science from subject experts in summer vacation

विषय विशेषज्ञ से गणित और विज्ञान की फ्री कोचिंग लेनी है, तैयार रहें स्टूडेंट्स

Sun, 07 May 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 May 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
free coaching of mathematics and science from subject experts in summer vacation
STUDENTS
स्टूडेंट्स के लिए काम की खबर। अगर आप विषय विशेषज्ञ से गणित और विज्ञान की फ्री कोचिंग लेना चहते हैं तो तैयार हो जाइए। हरियाणा के सरकारी स्कूलों के नौवीं से 12वीं कक्षा तक के गणित और विज्ञान में कमजोर विद्यार्थियों को गर्मियों की छुट्टियों में निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने सीएम सिटी करनाल सहित सात जिलों के कुछ स्कूलों को इसके लिए चुना है। उन्हीं स्कूलों के चारों कक्षाओं के 60 से 70 विद्यार्थी चयनित किए जाएंगे, जो दोनों विषयों में कमजोर हैं। सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर 16 मई तक चयनित छात्रों की सूची मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कक्षाएं 27 मई से 26 जून तक चलेंगी

free coaching of mathematics and science from subject experts in summer vacation
students - फोटो : google
स्कूलों में कक्षाएं 27 मई से 26 जून तक चलेंगी। चयनित छात्रों को आईआईटी कानपुर, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, सेंट्रल यूनिवर्सिटी राजस्थान, सेंट स्टीफंस कॉलेज दिल्ली और भारतीय शिक्षा एवं शोध संस्थान मोहाली के विषय विशेषज्ञ कोचिंग देंगे।

सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से ये कोचिंग कराई जाएगी। सेकेंडरी शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देशों में साफ कहा गया है कि कोचिंग के लिए चुने जाने वाले स्कूल में बिजली, पानी, कंप्यूटर और बैठने की उचित व्यवस्था जरूरी है। छात्रों को दोनों विषयों में मेधावी बनाने के लिए यह निशुल्क कोचिंग कराने का निर्णय लिया गया है।

विद्यार्थियों के लिए यह जानना जरूरी

free coaching of mathematics and science from subject experts in summer vacation
students - फोटो : google
. कक्षाएं सुबह दस से दो बजे तक चलेंगी
. छात्र-छात्राएं पूरे समय कोचिंग कक्षा में उपस्थित रहेंगे
. आवागमन का खर्च छात्रों को स्वयं वहन करना होगा
. भोजन की व्यवस्था भी खुद करनी होगी
. अभिभावकों की सहमति आवश्यक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed