फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   forms for admission in chandigarh colleges

चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए आंकड़ा 16 हजार पार, बी.कॉम को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज

Sat, 22 Jun 2019 12:48 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 22 Jun 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
forms for admission in chandigarh colleges
चंडीगढ़ में एडमिशन - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ के 12 कॉलेजों में सेंट्रलाइज्ड कोर्सों पर ऑनलाइन आवेदन 26 जून तक जारी रहेगी। 5 जून से शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में अब तक 16 हजार 473 स्टूडेंट्स अप्लाई कर चुके हैं और नॉन सेंट्रलाइज्ड कोर्स में 19 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। दोनों  कैटेगरी में करीब 35 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होने की वजह से कोई भी छात्र देश के किसी भी राज्य/शहर में बैठ कर आवेदन कर सकता है। इसके अलावा 12वीं कक्षा का रिजल्ट भी इस बार काफी बेहतर रहा है। यही कारण है कि कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन किए जा रहे हैं। सभी 12 कॉलेजों में सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के तहत छात्रों में सबसे अधिक क्रेज बी.कॉम और बीबीए के लिए दिख रहा है जबकि छात्रों में बीएससी मेडिकल के प्रति रूझान कम हो चुका है।
विज्ञापन


आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बीएससी मेडिकल के लिए 1227 के करीब छात्र अभी तक आवेदन कर चुके हैं। उसके अलावा बी.एससी (नॉन मेडिकल) में दाखिला लेने के लिए 1957 बच्चों ने आवेदन किया है। इस बार शहर के कॉलेजों के विभिन्न स्ट्रीम्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस कोर्स के कितने आवेदन

बीकॉम : 5853
बीबीए : 2803
बीसीए : 1734
बीएससी-नॉन मेडिकल : 1957
बीएससी-मेडिकल : 1227
बीएससी-नॉन मेडिकल कंप्यूटर साइंस (इलेक्टिव) : 581
बीएससी-बॉयोटेक्नोलॉजी : 478
एम. कॉम : 439
बीएससी-मेडिकल बॉयोटेक्नोलॉजी (इलेक्टिव) : 294
बीएससी-मेडिकल माइक्रोबॉयोलॉजी(इलेक्टिव) : 292

नोट : मेरिट सूची 30 जून को डिस्पले की जाएंगी। त्रुटियों के लिए छात्र 2 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। 6 जुलाई को अंतिम मेरिट सूची डिस्प्ले होगी। 8 जुलाई से एडमिशन प्रोसेस शुरू हो जाएगा।

इस बार दो काउंसलिंग का ही आयोजन

शहर के 12 कॉलेजों में बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएससी (मेडिकल) और बीएससी (नॉन-मेडिकल), बीएससी (माइक्रोबियल) और बीएससी (बायो-टेक्नोलॉजी) के लिए ऑनलाइन सेंट्रल एडमिशन किए जा रहे हैं। ह्यूमैनिटीज पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए, अलग-अलग कॉलेज बीए के लिए विषयवार कटऑफ जारी करेंगे। कॉलेज एडमिशन के लिए दो काउंसलिंग ऑनलाइन होगी। यानी मैरिट के आधार पर लिस्ट तैयारी होगी और स्टूडेंट्स उसके द्वारा बताए गए कॉलेज में पहल के आधार पर एडमिशन मिलेगी। उसके बाद तीसरी काउंसलिंग में स्टूडेंट्स को खुद कॉलेज आकर काउंसलिंग में भाग लेना होगा। हालांकि काउंसलिंग एक ही कॉलेज में आयोजित होगी। जीसीजी-42 ने सेंट्रलाइज एडमिशन का प्रोस्पेक्ट्स तैयार किया है, जबकि काउंसलिंग का शेड्यूल जीसीजी-11 कॉलेज की तरफ से किया गया है।

बीए के लिए सरकारी कॉलेजों में आए आवेदन
कॉलेज नाम            आवेदन संख्या
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज-11    3887
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्ज-11    2173
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज-46    2142
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्ज-42    1260
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed