{"_id":"5819e82d4f1c1bd314435a7c","slug":"formar-cabinet-minister-pawan-bansal-taught-11th-class-students-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व केंद्रीय मंत्री बंसल ने स्कूल स्टूडेंट्स को पढ़ाया, साझा किए अनुभव","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पूर्व केंद्रीय मंत्री बंसल ने स्कूल स्टूडेंट्स को पढ़ाया, साझा किए अनुभव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 Nov 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में जाकर स्टूडेंट्स को पढ़ाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल 11वीं के स्टूडेंट्स की क्लास लेने के लिए स्कूल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए। मंत्री बंसल ने सेक्टर 19 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बुधवार को स्टूडेंट्स की क्लास ली। उन्होंने स्टूडेंट्स को भारत के संविधान की जानकारी दी और उन्हें उनके मौलिक अधिकारों से जागरूक करवाया।
पवन कुमार बंसल की क्लास में आर्ट्स स्ट्रीम के 40 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। मौलिक अधिकारों के साथ-साथ पूर्व मंत्री ने स्टूडेंट्स को न्यायपालिका, कार्यपालिका और इलेक्शन कमिशन के बारे में जानकारी दी। वहीं स्टूडेंट्स को लोकतंत्र की परिभाषा के साथ-साथ संवैधानिक संशोधन से भी अवगत करवाया।
इंटरेक्टिव सेशन होना जरूरी
इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए पवन कुमार बंसल ने बताया कि स्टूडेंट्स को अपने संविधान की जानकारी होना बहुत जरूरी है। आज का लेक्चर इंटरेक्टिव नहीं हो पाया क्योंकि स्टूडेंट्स को संविधान की मूल जानकारी देनी थी, लेकिन अगली क्लासेज को मैं इंटरेक्टिव बनाने की कोशिश करूंगा और पर्यावरण संबंधी कानूनों, जल संरक्षण जैसे विषयों पर स्टूडेंट्स के साथ इंटरेक्ट करूंगा।

बच्चों से बात करने में अलग मजा है
स्कूल में जाकर स्टूडेंट्स को पढ़ाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल
पवन कुमार बंसल स्टूडेंट्स को पढ़ाने के अनुभव को सांझा करते हुए बताते हैं कि बीपीएसटी(ब्यूरो ऑफ पार्लियामेंट्री स्टडीज एंड ट्रेनिंग) दौरान तो हम कई लेक्चर देते थे जिसमें विदेशी भी भाग लेते थे, लेकिन स्टूडेंट्स के बीच में आकर उन्हें पढ़ाने में अलग ही मजा है। और मेरी कोशिश रहेगी कि जितना हो सके अपनी क्लासेज को ज्यादा से ज्यादा इंटरेक्टिव बना सकूं।
बच्चों की प्रतिक्रियाएं
- छात्रा मनीषा ने बताया कि वैसे तो हम ने क्लसेज में यह बातें पढ़ी हुई है लेकिन सर के पढ़ाने का ढंग बहुत अच्छा था और सभी बातें आसानी से समझ आ गई।
- छात्र वंश ने बताया कि उन्हें संवैधिानिक संशोधन की जानकारी नहीं थी। लेकिन आज की क्लास में उन्हें इस विषय संबंधी भी जानकारी मिली जोकि काफी उपयोगी है।
- छात्रा रितु ने बताया कि उन्हें राज्य सभा और लोक सभा के बारे में जानकारी मिली।