फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   food, lunch, meal facility in chandigarh govt schools

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों के लाखों स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, ये सुविधा मिलेगी

Tue, 30 May 2017 09:22 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 30 May 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
food, lunch, meal facility in chandigarh govt schools
मिड-डे-मील - फोटो : FILE
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों के एक लाख विद्यार्थियों से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें स्कूलों में ये खास सुविधा मिलेगी। इसके तहत स्टूडेंट्स की सेहत 300 क्विंटल पौष्टिक आटे से ठीक रखी जाएगी। पौष्टिक आटे में आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी -12 के तत्व उपस्थित रहेंगे। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से एक लाख स्टूडेंट्स को पौष्टिक खाना जुलाई से परोसा जाएगा। इसके लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। शिक्षा विभाग पहली से आठवीं के एक लाख स्टूडेंट्स को मिड डे मील के तहत 114 सरकारी स्कूलों में खाना देगा।
विज्ञापन


यह टेंडर जून में पूरा कर लिया जाएगा। जुलाई से स्टूडेंट्स को आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 पौष्टिक आहार आटा के माध्यम से दिया जाएगा। यह योजना सरकारी स्कूलों में इसलिए शुरू की गई क्योंकि विद्यार्थियों के  स्वास्थ्य की जांच हर साल शिक्षा विभाग करवाता है। जांच के दौरान 20 हजार विद्यार्थियों में आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन की कमी निकली। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर सेे यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


यह पौष्टिक खाना नए सत्र से देना शुरू होना था। इसमें हम दो महीने लेट हो गए हैं। जून में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। गर्मी की छुट्टियों के बाद जुलाई से विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार मिलेगा। इसके लिए टेंडर निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रूबिंदर जीत सिंह बराड़, डीएसई, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed