फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing in pu campus, Nanded police pasted Pusu leader posters

पीयू कैंपस में गोलीबारी, आरोपी पुसु नेता के खिलाफ पुलिस का बड़ा कदम

Mon, 29 Aug 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Aug 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
Firing in pu campus, Nanded police pasted Pusu leader posters
PU Campus Firing - फोटो : Amar ujala
चंडीगढ़ पुलिस के 50 हजार के इनामी बदमाश, पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व स्टूडेंट और पुसु लीडर हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। उस पर प्रापर्टी विवाद में दो लोगों की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन


नांदेड़ पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच अनिल गायकवाड़ ने फोन पर बताया कि पुसु नेता हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा ने नांदेड़ जाकर 19 अगस्त को बचित्तर सिंह (38) और 21 अगस्त को अवतार सिंह (32) की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


गायकवाड़ ने बताया कि रिंडा और बचित्तर तथा अवतार सिंह के बीच प्रापर्टी को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। इस मामले में पिछले दिनों बचित्तर और अवतार ने रिंडा के भाई की हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक रिंडा ने भाई की हत्या का बदला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला पुलिस ने दो साथियों को किया गिरफ्तार
रिंडा पर पिछले अप्रैल माह की नौ तारीख को पीयू में फायरिंग करने का आरोप है। पीयू कैंपस में पुसु और सोई के सदस्यों के बीच लड़ाई हुई थी। इस दौरान आठ गोलियां चली थीं। आरोप है कि पुसु नेता हरविंदर ने अपने साथियों रणदीप खरोट और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के साथ मिलकर गोलीबारी की थी।


उस वारदात में दो स्टूडेंट घायल हुए थे। उस मामले में हरविंदर उर्फ रिंडा पर चंडीगढ़ पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। जबकि गोपी और रणदीप को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed