{"_id":"57c335e34f1c1b2b3cd4ef79","slug":"firing-in-pu-campus-nanded-police-pasted-pusu-leader-posters","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू कैंपस में गोलीबारी, आरोपी पुसु नेता के खिलाफ पुलिस का बड़ा कदम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू कैंपस में गोलीबारी, आरोपी पुसु नेता के खिलाफ पुलिस का बड़ा कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 Aug 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
PU Campus Firing
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पुलिस के 50 हजार के इनामी बदमाश, पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व स्टूडेंट और पुसु लीडर हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। उस पर प्रापर्टी विवाद में दो लोगों की हत्या का आरोप है।
नांदेड़ पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच अनिल गायकवाड़ ने फोन पर बताया कि पुसु नेता हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा ने नांदेड़ जाकर 19 अगस्त को बचित्तर सिंह (38) और 21 अगस्त को अवतार सिंह (32) की गोली मारकर हत्या कर दी।
गायकवाड़ ने बताया कि रिंडा और बचित्तर तथा अवतार सिंह के बीच प्रापर्टी को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। इस मामले में पिछले दिनों बचित्तर और अवतार ने रिंडा के भाई की हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक रिंडा ने भाई की हत्या का बदला लिया है।
विज्ञापन
पटियाला पुलिस ने दो साथियों को किया गिरफ्तार
रिंडा पर पिछले अप्रैल माह की नौ तारीख को पीयू में फायरिंग करने का आरोप है। पीयू कैंपस में पुसु और सोई के सदस्यों के बीच लड़ाई हुई थी। इस दौरान आठ गोलियां चली थीं। आरोप है कि पुसु नेता हरविंदर ने अपने साथियों रणदीप खरोट और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के साथ मिलकर गोलीबारी की थी।
उस वारदात में दो स्टूडेंट घायल हुए थे। उस मामले में हरविंदर उर्फ रिंडा पर चंडीगढ़ पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। जबकि गोपी और रणदीप को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।