{"_id":"5c78fbc1bdec224d04454fd9","slug":"fashion-designing-course-in-niift-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला निफ्ट में शुरू होने जा रहे फैशन डिजाइनिंग के पांच कोर्स, तय होगा 20 प्रतिशत का कोटा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंचकूला निफ्ट में शुरू होने जा रहे फैशन डिजाइनिंग के पांच कोर्स, तय होगा 20 प्रतिशत का कोटा
Fri, 01 Mar 2019 03:00 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 01 Mar 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
College Admission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में आखिरकार सर्टिफिकेट कोर्स शुरू हो गए हैं। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पंचकूला निफ्ट में ‘सर्टिफिकेट-कोर्स’ लांच किया। इसी दौरान इस कोर्स के ब्रॉशर का भी अनावरण किया गया। इस संस्थान में हरियाणा निवासियों के लिए 20 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी।
हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक ए. श्रीनिवास ने बताया कि नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में फैशन क्लोथिंग एंड टेक्नोलॉजी, डिजाइन डेवलेपमेंट फॉर इंडियन एथनिक वियर, फैशन एंड मीडिया कम्युनिकेशन, टेक्सटाइल फॉर इंटीरियर एंड फैशन व फैशन निटवियर प्रोडक्शन एंड टेक्नोलॉजी समेत कुल पांच सर्टिफिकेट कोर्स करवाए जाएंगे।
इन कोर्सों में बारहवीं पास छात्र प्रवेश लेने के लिए पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि ईरानी ने 29 दिसंबर 2016 को निफ्ट की आधारशिला रखी थी। इसका निर्माण 10.45 एकड़ जमीन में होना है। राज्य सरकार ने निफ्ट पंचकूला के लिए 133 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इस भवन का निर्माण हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा किया जा रहा है और और यह दिसंबर 2020 तक पूरा होने की संभावना है।