फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   External agency to conduct the preparation of PU hostel building

बाहरी एजेंसी से पीयू हॉस्टल निर्माण करवाने की तैयारी

Sat, 07 Jan 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Jan 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
External agency to conduct the preparation of PU hostel building
Panjab University - फोटो : amar ujala

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में हॉस्टल की दिक्कत दूर करने के लिए भविष्य में बाहरी एजेंसी से निर्माण करवाने की तैयारी की जा रही है। पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल की मांग पर हॉस्टल की दिक्कतों को लेकर गठित कमेटी की ओर से पेश की गई रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार पीयू के विभिन्न हॉस्टल वार्डन की कमेटी ने रिपोर्ट में कईं सुझाव दिए हैं। जानकारी अनुसार जल्द ही एक्सईएन अधिकारी सभी हॉस्टल का दौरा कर वहां की खामियों की रिपोर्ट सभी हॉस्टल वार्डन को सौंपेंगे। 
विज्ञापन


हॉस्टल के टॉयलेट और अन्य दिक्कतों को दूर करने के लिए हर हफ्ते वीरवार और शुक्रवार को एक्सईएन ऑफिस के कर्मचारी हॉस्टल का दौरा करेंगे। पीयू हॉस्टलर अब एक्सईएन से भी सीधे मोबाइल नंबर पर कभी भी संपर्क कर सकेंगे। यह मोबाइल नंबर सभी हॉस्टल के नोटिस बोर्ड पर जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू स्टूडेंट काउंसिल प्रधान निशांत कौशल ने कहा कि हॉस्टल की दिक्कतों को लेकर गठित टीम ने कईं अच्छे सुझाव दिए हैं। कौशल के अनुसार पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल और फीस कमेटी की होने वाली मीटिंग फिलहाल स्थगित कर दी गई है। अगली मीटिंग 12 जनवरी के बाद ही होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed