{"_id":"57bbe9124f1c1b774cd4f7ba","slug":"exam-schlolarship-kvip-exam-graduate-student-besic-science-science-student-campus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट्स के लिए 7 हजार महीना स्कॉलरशिप पाने का बेहतर मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्टूडेंट्स के लिए 7 हजार महीना स्कॉलरशिप पाने का बेहतर मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेजुएशन स्तर पर बेसिक साइंस में कैरियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए 5 से 7 हजार महीना स्कॉलरशिप पाने का बेहतर मौका है।
भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने स्कूल स्तर पर साइंस में शोध के प्रति रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को प्रमोट करने के लिए किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) है।
11वीं से बीएससी स्तर के स्टूडेंट परीक्षा के लिए योग्य होंगे। परीक्षा में अव्वल या निर्धारित अंक पाने वाले स्टूडेंट्स को पढ़ाई पूरी होने तक हर महीने 5 से 7 हजार रुपये स्कॉलरशिप मिलती है। यह स्कॉलरशिप पीएचडी तक भी जारी रह सकती है।
जानकारी के अनुसार केवीपीवाई परीक्षा विभिन्न स्तर पर आयोजित की जाती रही है। पहले चरण में परीक्षा स्टेट लेवल और फिर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है। केवीपीवाई-2016-17 परीक्षा में बैठने के लिए 10वीं में 80 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले स्टूडेंट भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
30 अगस्त तक करें आवेदन
परीक्षा देने के इच्छुक स्टूडेंट्स को 30 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 10वीं में गणित और साइंस विषय में जनरल कैटेगरी में 80 फीसदी और रिजर्व कैटेगरी में 70 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं। यह स्कॉलरशिप सिर्फ रेगुलर स्टडी करने वाले स्टूडेंट्स को ही मिलती है। इस परीक्षा के लिए जनरल कैटेगरी स्टूडेंट को 1 हजार और रिजर्व कैटेगरी के लिए 500 रुपये फीस तय की गई है। परीक्षा के लिए देश भर के विभिन्न शहर चयनित किए जाएंगे। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न कैंपों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

बीएससी में दाखिला लेने पर ही स्कॉलरशिप
scholarship
- फोटो : अमर उजाला
केवीपीवाई देश की सबसे प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप में शामिल है। यह उन्हीं स्टूडेंट्स को मिलती हैं, जो ग्रेजुएशन (बीएससी) या पोस्ट ग्रेजुएट (एमएससी) स्तर पर बेसिक साइंस कोर्स में दाखिला लेते हैं। केवीपीवाई की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को एप्टीट्यूट टेस्ट देना होगा। जो ऑल इंडिया लेवल पर होता है। केवीपीवाई वेबसाइट पर ऑनलाइन मॉक टेस्ट की भी सुविधा होगी।
एनटीएसई के लिए 31 तक करें आवेदन
नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (एनटीएसई) की स्टेट लेवल परीक्षा के लिए 31 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं। शहर के गवर्नमेंट और प्राइवेट स्कूलों में 9वीं से 12वीं क्लास के स्टूडेंट परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं। पहले चरण में सभी राज्य परीक्षा आयोजित करते हैं। सेक्टर-32 स्थित स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) स्टेट लेवल परीक्षा आयोजित करेगी। चंडीगढ़ से नेशनल स्तर पर 10 स्टूडेंट्स का चयन किया जाता है। जिन्हें पीएचडी तक हर महीने 1250 रुपये स्कॉलरशिप दी जाती है।