80 घंटे से टावर पर ईटीटी टीचर, पुलिस ने उतारना चाहा तो दी जान की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब भवन में 80 घंटे से मोबाइल टावर पर चढ़े पंजाब से आए दो ईटीटी टीचर रविवार को भी नीचे नहीं आए। दोनों टीचरों दीपक और राकेश को टावर से नीचे उतारने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस ने कई प्रयास किए, लेकिन वे मांगों के पूरे होने तक नीचे आने को तैयार नहीं हैं।
रविवार सुबह दोनों के पास पीने का पानी भी समाप्त हो गया। साथ ही दोनों की हालत भी बिगड़ रही है।
रविवार को डीएसपी सेंट्रल रामगोपाल और सेक्टर-3 थाना प्रभारी पूनम दिलावरी ने दोनों को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के आने के बाद ही वे नीचे उतरेंगे और उनके साथ कोई जबरदस्ती की गई तो वे कूदकर जान दे देंगे या पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लेंगे।
सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे रखी जा रही नजर
सीसीटीवी कैमरे से नजर
चंडीगढ़ पुलिस दोनों युवकों पर पूरी तरह से नजर रखे हुए है। 24 घंटे दोनों की निगरानी की जा रही है। साथ ही उनकी हर हरकत को कैमरे में कैद कर रही है। मोबाइल टावर के पास चंडीगढ़ पुलिस के जवान और फायरमैन तैनात हैं।
बुधवार रात को आए थे चंडीगढ़
पंजाब स्थित गुरदासपुर निवासी राकेश और फाजिल्का निवासी दीपक मांगों को लेकर बुधवार रात चंडीगढ़ आए थे। बुधवार रात करीब तीन बजे दोनों टीचर पंजाब भवन के अंदर मोबाइल टावर पर चढ़ गए थे।
ईटीटी टीचरों ने नौकरी न मिलने का विरोध करते हुए टावर पर चढ़कर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बैठक करवाने की मांग की थी।