{"_id":"5dea03b58ebc3e548a693931","slug":"entry-level-admissions-parents-complaint-against-six-private-schools","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः दाखिले के लिए अतिरिक्त दस्तावेज मांगने पर छह स्कूलों के खिलाफ दी गई शिकायत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ः दाखिले के लिए अतिरिक्त दस्तावेज मांगने पर छह स्कूलों के खिलाफ दी गई शिकायत
Fri, 06 Dec 2019 01:01 PM IST
खुशबू गोयल
कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़
कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 06 Dec 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों ने छह प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ एंट्री क्लास में एडमिशन के लिए अतिरिक्त दस्तावेज मांगने के लिए शिक्षा विभाग को शिकायत की है। स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर तबके (ईडब्ल्यूएस) से एसडीएम की ओर से जारी आय प्रमाण पत्र के अलावा अन्य सैलरी के सुबूत मांगकर परेशान कर रहे हैं। सभी स्कूलों में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत 25 प्रतिशत सीटें ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन ने बुधवार को शिक्षा विभाग को स्कूलों की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर तबके को दस्तावेजों के लिए परेशान करने के लिए शिकायत की।
शिकायत पत्र में लिखा गया है कि स्कूलों की ओर से ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए एसडीएम के जारी आय प्रमाण पत्र के अलावा अन्य दस्तावेज मांगना गलत है। एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन गोयल ने बताया कि परिजनों की ओर से स्कूलों के खिलाफ शिकायतें आ रही है। स्कूल ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से आय प्रमाण पत्र के अलावा चंडीगढ़ में तीन साल के निवासी होने का प्रमाण, स्कूल की तरफ से जारी शपथ पत्र इत्यादि की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर शिक्षा विभाग को शिकायत की गई है।
शिक्षा विभाग के निदेशक रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि स्कूलों की तरफ से कोई नाजायज मांग है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी अल्का मेहता ने बताया कि अगर ऐसी कोई शिकायत हमारे पास आती है तो उसे हम जरूर देखेंगे। आंचल इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल मंजू सूद ने बताया कि अभी एडमिशन शुरू ही हुए हैं। हम एडमिशन के लिए जरूरी कागजात जन्म प्रमाण पत्र, आयकर प्रमाण पत्र इत्यादि की ही डिमांड कर रहे हैं। अभी तक हमने किसी भी ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के बच्चे का कागजातों के आधार पर एडमिशन रद्द नहीं किया है।

इन अन्य कागजातों की हो रही मांग
1. पिछले तीन वर्ष का चंडीगढ़ निवासी होने का प्रमाण
2. पिछले तीन सालों की सैलरी स्लिप
3. परिवार के सभी सदस्यों के पिछले एक साल की बैंक स्टेटमेंट
4. एलपीजी कनेक्शन कॉपी
5. माता-पिता का दोनों का अलग स्कूल की ओर से जारी शपथ पत्र
6. घर की जानकारी खुद का है या किराए पर
7. पैन कार्ड
जनरल सीट के लिए ये कागजात जरूरी
1. आवास प्रमाण पत्र
2. आधार कार्ड
3. विद्यार्थी की तीन पासपोर्ट साइज फोटो
4. माता-पिता की दो पासपोर्ट साइज फोटो
5. जन्म प्रमाण पत्र
6. माता-पिता के आधार की फोटोकॉपी
इन स्कूलों के खिलाफ हुई शिकायत
1. आंचल इंटरनेशनल स्कूल
2. भवन विद्यालय, सेक्टर-33
3. दिल्ली पब्लिक स्कूल
4. शिशु निकेतन, सेक्टर-22
5. श्री ऑरोबिंदो स्कूल
6. स्ट्रॉबरी फील्ड्स हाई स्कूल, सेक्टर-26