{"_id":"5c0631cebdec2241bc237f00","slug":"entry-level-admission-process-start-in-private-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल एडमिशन को शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, देखें ड्रा की डेट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ में प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल एडमिशन को शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, देखें ड्रा की डेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में एंट्री लेवल दाखिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के 80 से अधिक प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में नर्सरी और केजी में एंट्री लेवल पर दाखिले की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार सेक्टर-26 स्थित सेंट जोन, सेक्टर-26 सेक्रेड हार्ट, सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस और सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में केजी और यूकेजी की 640 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। सोमवार को सभी स्कूलों ने अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन फार्म और फीस की जानकारी जारी कर दी। हालांकि कुछ अभिभावक आवेदन के लिए स्कूलों में भी पहुंचे। उन्हें फार्म जमा करने को जानकारी के लिए स्पेशल डेस्क बनाए गए हैं।
इन स्कूलों में इतनी हैं सीटें
सेंट जोन हाई स्कूल सेक्टर-26 में यूकेजी की 160 सीटों, सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर-26 में एलकेजी की 160 सीटें, सेंट ऐंस में एलकेजी की 200 और कॉर्मल कॉन्वेंट सेक्टर-9 में 120 सीटों पर ही दाखिला दिया जाएगा। सेंट जोन स्कूल में 1 अप्रैल, 2013 से 31 मार्च, 2014 के बीच पैदा हुए बच्चों को ही दाखिला मिल सकेगा। तीन अन्य कॉन्वेंट स्कूल में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 1 अप्रैल, 2014 से 31 मार्च 2015 के बीच होनी चाहिए। आवेदन फार्म के साथ सभी प्रमाण पत्र भी अनिवार्य होंगे।
इन स्कूलों में इन तारीख को होंगे जमा
सेंट ऐंस स्कूल-32 में आवेदन फार्म 5 से 14 दिसंबर तक जमा होंगे। 15 जनवरी को लकी ड्रॉ के लिए योग्य बच्चों की लिस्ट स्कूल वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी कर दी जाएगी। सभी कॉन्वेंट स्कूलों में लकी ड्रॉ 24 जनवरी दोपहर तीन बजे होगा। सभी कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन ने अगले सत्र के लिए हाईकोर्ट के निर्देश पर आठ फीसदी फीस बढ़ाने का फैसला लिया है। सेंट जोन की एडमिशन फीस 25 हजार और अन्य तीन स्कूलों की एडमिशन फीस 20 हजार तय की गई है।
विज्ञापन
इनकम सर्टिफिकेट के लिए डीसी ऑफिस को लिखा पत्र
शिक्षा विभाग ने इनकम सर्टिफिकेट के लिए डीसी ऑफिस को पत्र लिखा है ताकि प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों को दाखिला दिलवाने के लिए अभिभावकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। खासकर उनको जिन्हें ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत अपने बच्चों का दाखिला करवाना होता है। शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त स्कूलों को नर्सरी-केजी के दाखिले में 25 प्रतिशत कोटा ईडब्ल्यूएस कोटे के बच्चों को देना होता है। इसके लिए अभिभावकों को इच्छुक स्कूल में इसका प्रमाण पत्र देना होता है।
स्कूलों की कुल सीट और ड्रॉ की डेट
स्कूल क्लास सीटें ड्रॉ डेट
सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-28 - प्री नर्सरी 90 ---
सेंट ऐंस कॉन्वेंट स्कूल-32 - एलकेजी 200 15 जनवरी
विवेक हाई स्कूल-38 वेस्ट - टोडलर 55 15 जनवरी
दिल्ली पब्लिक स्कूल-40 - नर्सरी 150 18 जनवरी
चितकारा इंटरनेशनल स्कूल-25 - नर्सरी 120 24 जनवरी
गुरुकुल ग्लोबल स्कूल मनीमाजरा - नर्सरी 54 31 जनवरी
सेंट कबीर स्कूल-26 - नर्सरी 90 18 जनवरी