फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Entry Level Admission Draw Second Day, Bhawan Vidyalaya Chandigarh

मिशन एडमिशन: एंट्री लेवल ड्रॉ का दूसरा दिन, भवन विद्यालय से मायूस लौटे कई अभिभावक

Sun, 20 Jan 2019 10:31 AM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 20 Jan 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
Entry Level Admission Draw Second Day, Bhawan Vidyalaya Chandigarh
दाखिले के लिए ड्रॉ निकालते लोग
चंडीगढ़ के 70 से अधिक प्राइवेट-एडेड और कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल (नर्सरी-केजी) में दाखिले की प्रक्रिया जारी है, दूसरे दिन भवन विद्यालय का ड्रा निकला। दिल्ली पब्लिक स्कूल के बाद दूसरे दिन सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय में ड्रॉ निकाले गए। यहां नर्सरी के 100 सीटों में से 65 के लिए ड्रॉ का आयोजन किया गया। ड्रॉ की शुरुआत सिबलिंग स्टूडेंट्स से हुई। इसमें 20 स्टूडेंट्स को दाखिला मिला। रोचक बात यह रही कि सिबलिंग कैटेगिरी के ड्रॉ में पहला नाम जुड़वा बच्चों लावन्य व लविश बंसल का निकला।
विज्ञापन


सिबलिंग कैटेगिरी के बाद जनरल कैटेगिरी के 36 सीटों पर लड़कों और लड़कियों के लिए ड्रॉ निकाले गए। इसमें 18-18 सीटों के लिए दाखिले हुए। चार सीटें स्कूल स्टाफ के बच्चों को दी गईं। वहीं पांच सीटों पर एलुमनी स्टूडेंट्स के बच्चों को एडमिशन दिया गया। अब 25 सीटों पर ईडब्ल्यूएस कोटे के स्टूडेंट्स को दाखिला मिलना है, जिसके लिए बाद में ड्रा होगा। इस दौरान ज्यादातर परिजन मायूस ही दिखे, क्योंकि कम सीटों के बावजूद भवन विद्यालय में काफी संख्या में छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन


12 फरवरी तक ऑनलाइन जमा कराएं फीस
ड्रॉ प्रक्रिया के बाद स्कूल में एडमिशन पाने वाले छात्रों के अभिभावकों को 24 जनवरी से 12 फरवरी के बीच आनलाइन फीस जमा करवानी होगी। आनलाइन फीस जमा करवाने के प्रोसेस के बारे में जानकारी के लिए स्कूल प्रबंधन ने 23 जनवरी को सुबह पेरेंट्स को बुलाया है। ड्रॉ के बाद फीस जमा कराने के लिए 19 दिन का समय दिया गया है। यदि 12 फरवरी तक फीस जमा नहीं होती है तो वह सीट खाली मानी जाएगी और उसके स्थान पर किसी दूसरे स्टूडेंट्स को एडमिशन मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है भवन विद्यालय का फीस स्ट्रक्चर
एडमिशन फीस : 43 हजार 200 रुपए
सिक्योरिटी (रिफंडेबल) : 5 हजार रुपए
एनुएल चार्जिस : 10 हजार 800 रुपए
ट्यूशन फीस : 14 हजार 580 रुपए
कुल : 73 हजार 580 रुपए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed