{"_id":"578f9f8c4f1c1b1d7fc4bf9e","slug":"entrance-for-vacant-mphil-phd-seats-punjab-university-entrance-punjab-university-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में Mphil, Phd की खाली सीटों के लिए एंट्रेंस, तारीख तय","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू में Mphil, Phd की खाली सीटों के लिए एंट्रेंस, तारीख तय
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Jul 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड का रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन एमफिल और पीएचडी की खाली पड़ी सीटों के लिए एंट्रेंस लेने जा रहा है। इसकी तारीख भी तय हो गई है। पीयू यह एंट्रेंस 24 जुलाई को करने जा रहा है। वहीं, स्टूडेंट महीनों से एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी में जुटे हैं, उसको पास होने के बावजूद स्टूडेंट को पीएचडी में दाखिले की गारंटी नहीं है। पीयू के किसी भी विभाग ने एंट्रेंस से पहले पीएचडी-एमफिल खाली सीटों की जानकारी नही दी गई है। ऐसे में कई विभागों में 5 से 10 स्टूडेंट ने ही एंट्रेंस के लिए आवेदन किया है।
पंजाब यूनिवर्सिटी हर साल पीएचडी-एमफिल में यूजीसी-जेआरएफ, नेट या यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट क्लीयर स्टूडेंट को वरीयता के हिसाब से दाखिला देती है। पीयू के विभागों में अभी भी यूजीसी-जेआरएफ और नेट क्लीयर कर चुके 300 से अधिक स्टूडेंट की वेटिंग लिस्ट चल रही है। ऐसे में 2 हजार खर्च कर एंट्रेंस क्लीयर करने वालों के लिए पीयू प्रशासन खाली सीटों की जानकारी नहीं दे रहा है। एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने के लिए 3523 स्टूडेंट ने आवेदन किया है।
पीएचडी एमफिल एंट्रेंस से पीयू को मोटी कमाई
पीयू प्रशासन के लिए पीएचडी-एमफिल एंट्रेंस कमाई का जरिया बन रहा है। पीयू एंट्रेंस के लिए जनरल कैटेगरी में 2 हजार और रिजर्व कैटेगरी में 900 रुपये फीस ली जाती है। सूत्रों के अनुसार इस साल एंट्रेंस फीस से पीयू को करीब 25 लाख की कमाई होने की उम्मीद है। एंट्रेंस टेस्ट की आंसरशीट देखने की फीस भी भारी भरकम है। आंसरशीट की कापी पाने के लिए 10 हजार रुपये फीस है।
विज्ञापन
पंजाबी में सबसे अधिक 386 आवेदन
पीएचडी-एमफिल दाखिले में सभी विभाग यूजीसी-जेआरएफ या नेट को वरीयता देते हैं। पीयू एंट्रेंस क्लीयर करने वालों का नंबर काफी कम लग पाता है। कम स्टूडेंट पीएचडी एंट्रेंस के लिए आवेदन करते हैं। लेकिन इस साल 65 विभागों के लिए हो रहे एंट्रेंस के लिए 3523 स्टूडेंट ने आवेदन किया है।
विभाग का नाम---आवेदन
पंजाबी-----------386
इंग्लिश-----------305
इकोनॉमिक्स-------203
लॉ----------------183
कंप्यूटर साइंस-----143
फिजिक्स----------139
ह्यूमन रिसोर्स-------131
पॉलिटिकल साइंस-----131
मार्केटिंग-------------122
अकाउंट्स एंड फाइनेंस--120
फिलॉस्फी-------------119
केमिस्ट्री--------------109
जूलॉजी-------------85
म्यूजिक में पीएचडी के लिए कोई आवेदन नहीं आया
पीयू के म्यूजिक विभाग में तबला के लिए आवेदन मांगे गए, लेकिन एक भी आवेदन नहीं आया। कई ओर विभागों में भी दस से कम आवेदन आए हैं। जर्मन 1, चाइनीज में 3, फ्रेंच 5,एंथ्रोपोलॉजी 6, मेडिकल फिजिक्स-5, न्यूक्लियर मेडिसिन 2, इंडियन थियेटर 7 और इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के लिए सिर्फ 4 आवेदन फार्म आए हैं।
पीएचडी से संबंधित जरूरी जानकारी
-पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट दो साल के लिए मान्य होता है।
-एंट्रेंस टेस्ट में दो पेपर क्लीयर करने होंगे।
-पहले पेपर में 55 फीसदी अंक आने पर ही दूसरे पेपर का मूल्यांकन किया जाता है।
-दोनों पेपर 50-50 अंक के होते हैं।
-पीयू सिर्फ कुछ विषयों में ही प्रश्न पत्र हिंदी और पंजाबी में उपलब्ध कराती है।
-लैंग्वेज को छोड़ अन्य सभी विषयों में पीएचडी का माध्यम अंग्रेजी रखा गया है।
पीएचडी-एमफिल की सीटों की जानकारी नहीं देकर स्टूडेंट से धोखा हो रहा है। सीटों के बारे में टेस्ट से पहले पीयू को वेबसाइट पर पूरी जानकारी देनी चाहिए। इस मामलों को पीयू प्रशासन के सामने उठाया जाएगा।
- हरमनजोत सिंह गिल, पीयू एबीवीपी छात्र नेता