फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employement for Kashmiri Students in Punjab University Labs

कश्मीर के विद्यार्थियों के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी से निकलेगा रोजगार का रास्ता, शुरू हुआ प्रशिक्षण

Fri, 18 Jan 2019 03:23 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 18 Jan 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
Employement for Kashmiri Students in Punjab University Labs
LAB TEST
देशभर में 13 सैफ लैब हैं। सबसे प्रभावी व सुविधायुक्त प्रयोगशाला पंजाब यूनिवर्सिटी की है। यहां आकर हर कोई रसायन आदि की जांच का प्रशिक्षण लेना चाहता है। इसी कड़ी में वीरवार को कश्मीर यूनिवर्सिटी के 54 विद्यार्थी पीयू पहुंचे हैं। यहां रसायन, बायोलॉजिकल जांच आदि का प्रशिक्षण पाएंगे जो उनके लिए रोजगार पाने के रास्ते खोलेगा। यहां से मिलने वाले प्रशिक्षण के बाद उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा जो करियर बनाने में उनके काम आएगा। कई अन्य विश्वविद्यालयों की ओर से भी सैफ लैब को पत्र मिले हैं, जो अपने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिलाने की बात कर रहे हैं। दूसरी कड़ी में इन विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार की ओर उन्मुख किया जाएगा।
विज्ञापन


पांच ग्रुप बना दी जा रही ट्रेनिंग
प्रशिक्षण के लिए आए 54 विद्यार्थियों के पांच ग्रुप बनाए गए हैं। इन्हें सैफ निदेशक डॉ. एसके मेहता के निर्देशन में वैज्ञानिक प्रशिक्षित कर रहे हैं। पहले दिन इन्हें लैब का भ्रमण कराकर हर मशीन व उपकरण दिखाए गए। उसके बाद फेसिम आदि की जांच करना सिखाया गया। पहले दिन रसायन विज्ञान के इन युवाओं ने नमूने जांच कर उनकी रिपोर्ट संबंधित विशेषज्ञों को दिखाई।
विज्ञापन


लैब से हर साल 1.50 करोड़ की कमाई
सैफ लैब में हर तरह के रसायनों की जांच होती है। ड्रग सैंपल, पानी के नमूने आदि भी यहां जांच को रिसर्च स्कॉलर, शिक्षक, इंडस्ट्री की ओर से भेजे जाते हैं। जांच के बाद पीयू इनसे निर्धारित शुल्क वसूलता है। हर साल पीयू लगभग 1.50 करोड़ रुपये इसी के जरिये कमा रहा है। इस सैफ लैब में 70 करोड़ से अधिक की मशीनें हैं। यहां हर साल 13 से 14 हजार नमूने जांच को आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें फेसिम, एनएमआर, एलसीएमएस, जीसीएमएस, एक्सआरडी, एक्सआरएफ, एसएएक्सएस आदि नमूने शामिल हैं। सर्वाधिक नमूने रिसर्च स्कॉलर्स की ओर से देशभर से आते हैं। मालूम हो कि सैफ लैब से प्रशिक्षण यदि लंबे समय तक कोई भी रिसर्च स्कॉलर ले लेता है तो उसको किसी भी लैब आदि में बड़े पद पर नौकरी मिल जाती है। इसी कारण कश्मीर के युवाओं के लिए यह प्रशिक्षण काम आएगा।


कश्मीर विश्वविद्यालय से 54 विद्यार्थी सैफ लैब प्रशिक्षण लेने के लिए आए हैं। उन्हें ग्रुप में बांटकर वैज्ञानिक प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लिए मुफीद साबित होगा।
-- डॉ. एसके मेहता, निदेशक, सैफ लैब
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed