फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Education Department Chandigarh Decision to Lock Non Affiliated Schools

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर ‘ताला’ जड़ने की तैयारी, सूची में 10 के नाम

Mon, 09 Dec 2019 11:54 AM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 09 Dec 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Education Department Chandigarh Decision to Lock Non Affiliated Schools
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में ताला लगाने की तैयारी हो गई है। यूटी शिक्षा विभाग ने गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के परिजनों को सलाह दी है कि वह अगले सेशन से अपने बच्चों को आसपास के सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाए। इसके लिए 10 सरकारी स्कूलों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। परिजन दाखिले के लिए इन स्कूलों के प्रिंसिपल से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


तैयार की गई सूची में 91 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के नाम हैं, जिनमें 19,178 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के गांव, कॉलोनियों में चल रहे कई गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर अगले सेशन से बंद किया जा सकता है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारी करनी शुरू भी कर दी है। बीते महीने शहर के करीब 50 स्कूलों से पूछा गया है कि  वह कितने और बच्चों को एडजस्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सभी स्कूलों ने सीटों की संख्या भी शिक्षा विभाग को भेज दी है। एक सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल ने इस बात की पुष्टि भी की है। नाम न छापने की शर्त पर एक उन्होंने बताया कि उनसे बच्चों को एडजस्ट करने की जानकारी मांगी गई थी, जिसे भेज दिया गया है। गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चों को दाखिले देने के लिए 10 कलस्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक कलस्टर में चार से पांच स्कूल हैं। सभी स्कूलों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एरिया के एसडीएम को भी दी गई जानकारी

जानकारी के अनुसार यह सभी गैर मान्यता प्राप्त स्कूल शहर के गांव, कॉलोनियों में हैं। ये स्कूल चलाने के लिए बने नियम कानूनों पर खरे नहीं उतरते हैं। इन स्कूलों में कई ऐसे भी हैं, जिनमें सिर्फ 17 से 50 विद्यार्थी ही पढ़ते हैं। इसके अलावा कई स्कूल ऐसे भी हैं, जिनमें 500 से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ते हैं। बताया जा रहा है कि एरिया के एसडीएम, इस्टेट ऑफिस और नगर निगम को उनके एरिया में चल रहे स्कूलों की जांच और फिर कमी पाए जाने पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

कई स्कूलों को मिल सकती है राहत
जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से तैयार की गई सूची में 91 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के नाम हैं जिनमें 19,178 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। हालांकि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन स्कूलों में से कई ऐसे भी हैं, जिन्हें मान्यता मिल सकती है। विभाग का मानना है कि कई स्कूल मान्यता प्राप्त करने के लिए नियमों को पूरा कर रहे हैं, जिन्हें मान्यता दी जा सकती है। हालांकि ऐसे स्कूलों की संख्या काफी कम है। इस पर आखिरी फैसला एक बैठक के बाद ही लिया जाएगा।

सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने के लिए कहा : बराड़
यूटी शिक्षा विभाग के डायरेक्टर रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के परिजनों को कहा गया है कि अगर वो चाहे तो पास के सरकारी स्कूलों में दाखिला ले सकते हैं। शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर 10 कलस्टर स्कूलों की लिस्ट डाली गई है। इसके अलावा कई स्कूलों सेे खाली सीटों का ब्योरा भी मांगा गया है। गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों का क्या होगा, इसका अंतिम फैसला प्रशासन लेगा। शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों की लिस्ट फाइनल कर ली है। हालांकि 91 स्कूलों की लिस्ट में से कुछ स्कूलों को मान्यता मिल सकती है।

सरकारी स्कूलों की लिस्ट जारी

जीएमएसएसएस- 10
जीएसएसएस- 15
जीएमएसएसएस- 26 (टिंबर मार्केट)
जीएमएसएसएस- 38 वेस्ट
जीएमएसएसएस- 40
जीएमएसएसएस- 47
जीएमएसएसएस- धनास
जीएसएसएस- रायपुरखुर्द
जीएमएसएसएस- एमएचसी मनीमाजरा
जीएसएसएस- मौलीजागरां
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed