{"_id":"57bd5ad84f1c1be85dd4ede6","slug":"due-to-rajnath-singh-s-visit-pu-student-election-date-changed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ के दौरे के कारण छात्र चुनाव की तारीख बदली, देखिए कब होंगे?","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
राजनाथ के दौरे के कारण छात्र चुनाव की तारीख बदली, देखिए कब होंगे?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Aug 2016 01:59 PM IST
विज्ञापन
PU Election 2016-17
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ स्थित एफिलिएटेड कॉलेजों में होने वाले छात्र काउंसिल चुनावों की तारीख केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दौरे बदल गई है। यह फेरहदल 9 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जीएमसीएच-32 के दौरे को देखते हुए किया जा रहा है। इस वजह से अब छात्र काउंसिल चुनाव 7 सितंबर को होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार 7 सितंबर को चुनाव कराने को लेकर पीयू प्रशासन, पुलिस और यूटी प्रशासन के अधिकारियों की अनौपचारिक बातचीत हो चुकी है।
गौरतलब है कि पीयू प्रशासन ने छात्र काउंसिल चुनाव को लेकर 9 सितंबर की तिथि प्रस्तावित की थी। लेकिन राजनाथ सिंह के जीएमसीएच-32 में दौरे के कारण यूटी प्रशासन और पुलिस महकमा गृहमंत्री की सुरक्षा में व्यस्त रहेगा। यूटी प्रशासन ने चुनाव 12 सितंबर को भी करने का सुझाव दिया, लेकिन पीयू में सीनेट चुनाव के कारण यह मुमकिन नहीं था। पीयू अधिकारियों ने प्रशासन के सामने चुनाव मेें देरी पर कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ने का भी हवाला दिया था। इसके बाद 7 सितंबर पर सहमति बनी है। लेकिन इस संबंध में आईजी और गृहसचिव की एक दौर की ओर बैठक होगी।

छात्र नेताओं के साथ पीयू कैंपस में सरेआम घूमते रहे गनमैन
PU Election 2016-17
- फोटो : amar ujala
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस खास तौर पर स्टूडेंट सेंटर पर किसी भी तरह के हथियार ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी है। लेकिन बाहरी छात्र नेता सरेआम गनमैन के साथ स्टूडेंट सेंटर पर घूमते रहते हैं। मंगलवार को भी सोई से जुड़ा एक छात्र नेता के गनमैन हथियारों के साथ कैंपस में कई घंटे घूमता रहा। लेकिन पीयू प्रशासन की इन पर नजर नहीं पड़ी।
पीयू कैंपस में कोई भी नेता गनमैन के साथ नहीं घूम सकता। इस संबंध में अभी जानकारी मिली है। पीयू में मंगलवार को बिना अनुमति गाड़ियां लाने पर सोई नेता को नोटिस जारी किया गया है। शुक्रवार के बाद किसी भी गाड़ी को बिना पीयू स्टीकर कैंपस में एंट्री नहीं मिलेगी। छात्र काउंसिल चुनाव 7 सितंबर को होने की उम्मीद है। - डॉ.जितेंद्र ग्रोवर, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर, पंजाब यूनिवर्सिटी
पीयू कुलपति की ओर से सात सितंबर को छात्र काउंसिल का चुनाव करवाने संबंधी प्रस्ताव आया है। - अनुराग अग्रवाल, गृह सचिव, यूटी