फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dev samaj college sector 45 chandigarh admission notification

देव समाज कालेज-45 में छात्राओं के लिए दाखिले का बेहतरीन मौका, दो नए कोर्स

Wed, 20 Jun 2018 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Jun 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
dev samaj college sector 45 chandigarh admission notification
कॉलेज स्टूडेंट्स
देव समाज कालेज फार वुमेन सेक्टर -45 में छात्राओं के लिए दाखिले का बेहतरीन मौका है। पोस्ट ग्रेजुएशन मास कम्युनिकेशन की 30 , मार्केट मैनेजमेंट की 30 सीटें हैं। यहां दो नए कोर्स शुरू किए गए हैं। दोनों कोर्सों में छात्राओं को एडमिशन मिलेगी। कालेज में पिछले वर्ष बीएससी नॉन मेडिकल कोर्स शुरू हुआ था। कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए हास्टल की सुविधा भी कॉलेज कैंपस में है। कॉलेज में फैशन डिजाइनिंग की लैब, फाइन आर्ट्स स्टूडियो और डिजिटल लाइब्रेरी है। ग्रेजुएशन के लिए 23 जून और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए 4 जुलाई तक आवेदन होगा।
विज्ञापन


कालेज में मिलेगी स्मार्ट सुविधाएं
देव समाज कॉलेज सेक्टर-45 में स्मार्ट क्लास रूम बनाए गए हैं। इसमें पांच कंप्यूटर प्रयोगशाला और लैंग्वेज लैब का भी प्रबंध है। छात्राओं केलिए फिजिक्स और केमिस्ट्री लैब की सुविधा है। यहां पर फाइन आर्ट्स स्टूडियो बनाया गया है। इसमें प्रैक्टिकल की पूरी जानकारी मिलती है। छात्राओं को फैशन एग्जीबिशन लगाने का लाभ मिलता है। इसके अलावा फैशन डिजाइनिंग की लैब है। कालेज में पंद्रह हजार पुस्तकें हैं। कालेज में वाईफाई , वाशिंग मशीन, कैंटीन मेस की सुविधा है। यहां पर 350 छात्राओं के रहने का प्रबंध है।
विज्ञापन


यह हैं कोर्स की सीटें
देव समाज कालेज फार वुमेन में बीएससी नॉन मेडिकल की 40 सीटें, बीएससी आईटी की 40, बीसीए की 40, बीसीए की 80, बीबीए की 40, बीए की 400, बीकॉम की 140, पीजीडीएफडी की 15, पीजीडीसीए की 80, एमकॉम की 40, एमए इकोनॉमिक्स की 60, पोस्ट ग्रेजुएशन इन मास कम्युनिकेशन की 30, मार्केे टिंग मैनेजमेंट की 30 सीटें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed