{"_id":"57f51f8a4f1c1b940a2704a7","slug":"degree-mela-proposed-by-punjab-university-administration-for-old-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीयू से पढ़ाई किए इतने साल हो गए, पर नहीं ली डिग्री, पढ़ें जरूरी खबर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू से पढ़ाई किए इतने साल हो गए, पर नहीं ली डिग्री, पढ़ें जरूरी खबर
सुमित सिंह श्योराण /अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Oct 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
28 जुलाई को लगेगी पहली मेरिट लिस्ट, शुरू होगी दाखिले की दौड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिट (पीयू) से वर्षों पहले डिग्री पूरी कर चुके, लेकिन किसी कारण अभी तक डिग्री हासिल नहीं करने वाले पुराने छात्रों के लिए खुशखबरी है। छात्रों को अब डिग्री लेने के लिए बार-बार पीयू के प्रशासनिक ब्लॉक और संबंधित विभाग के बाबुओं के पास चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पीयू जल्द ही पुरानी डिग्री देने के लिए डिग्री मेले का आयोजन करेगा।
डिग्री मेले में पीयू के विभागों में रखी वर्षों पुरानी डिग्री उनके वारिसों को मिल सकेगी। जानकारी के अनुसार कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (सीओई) ब्रांच ने विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए पहली बार डिग्री मेला आयोजित करने का प्रपोजल तैयार किया है। नवंबर में इसे आयोजित करने की तैयारी है।
सूत्रों के अनुसार पीयू के विभागों में रखी वर्षों पुरानी डिग्री खराब हो रही हैं। कुछ विभागों ने तो डिग्री नष्ट भी कर दी हैं। डिग्री नहीं मिलने की शिकायत कुछ छात्रों ने शिकायत कंट्रोल ऑफ एग्जामिनेशन के पास की थी। पीयू के कई विभाग में तो 40 से 50 साल पुरानी डिग्री भी रखी हुई हैं। लेकिन अब जगह की कमी के कारण वह भी नष्ट हो रही हैं।

कॉलेजों को वेबसाइट पर देना होगा डिग्री का ब्यौरा
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
उधर पीयू ने 2014 के बाद सभी डिग्री का डाटा ऑनलाइन करने का प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। पीयू प्रशासन कैंपस के साथ ही पीयू एफिलिएटेड 194 कॉलेजों को भी पुरानी डिग्री संबंधित छात्रों तक पहुंचाने के निर्देश जारी करेगा।
सभी कॉलेजों को काफी समय से रखी डिग्री की जानकारी वेबसाइट पर जारी करनी होगी। चंडीगढ़ के भी कई कॉलेजों में भी सैंकड़ों की संख्या में पुरानी डिग्री पड़ी हैं। पुरानी डिग्री छात्रों तक पहुंचाने की शुरूआत सबसे पहले सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज ने इसी साल की थी।
कॉलेज प्रबंधन ने 1958 से 2014 तक लाइब्रेरी में रखी 1427 डिग्री की जानकारी बेवसाइट पर जारी कर दी। चीफ लाइब्रेरियन रेणू ओबराय ने बताया कि काफी संख्या में पुराने छात्र अपनी डिग्री लेने के लिए संपर्क कर रहे हैं। इसी तर्ज पर अन्य कॉलेजों को पुरानी डिग्री का बैकलॉग खत्म करने को कहा जाएगा।

पीयू वेबसाइट पर जारी करेगा पुरानी डिग्री का रिकार्ड
लोहाघाट कॉलेज में एडमिशन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
पीयू डिग्री मेला आयोजित करने से पहले सभी विभागों के पास रखी डिग्री का पूरा रिकार्ड तैयार करेगा। पुराने छात्रों की जानकारी के लिए रिकार्ड को पीयू वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्र वेबसाइट से अपनी डिग्री का सीरियल नंबर देखकर डिग्री मेले के दिन संबंधित विभाग में जाकर अपनी डिग्री ले सकेंगे।
उधर पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन जिन छात्रों की डिग्री गुम हो चुकी उन्हें नई डिग्री दोबारा जारी करने के लिए भी एक खास मुहिम चलाने की तैयारी में है। डुप्लीकेट डिग्री के लिए छात्रों को करीब 500 रुपये फीस देनी पड़ेगी।
पीयू के सभी विभागों में रखी वर्षों पुरानी डिग्री के रिकार्ड की जानकारी मांगी गई है। डिग्री की जानकारी वेबसाइट पर जारी की जाएगी। पीयू के पास रखी सभी पुरानी डिग्री को छात्रों तक पहुंचाने के लिए डिग्री मेले का आयोजन करने की तैयारी है। पुराने रिकार्ड को संभालना अब मुश्किल हो जाता है। जल्द ही पीयू सभी डिग्री को ऑनलाइन करने के प्रपोजल में जुटा हुआ है।
- प्रोफेसर परविंदर सिंह, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन पंजाब यूनिवर्सिटी