फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dav post graduation co-education college chandigarh profile under mission admission

चंडीगढ़ में एक कॉलेज, जहां बीए से लेकर पीएचडी तक कर सकते हैं स्टूडेंट्स

Sat, 27 May 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 May 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
dav post graduation co-education college chandigarh profile under mission admission
एडम‌िशन - फोटो : अमर उजाला
मिशन एडमिशन के तहत जानिए चंडीगढ़ के ऐसे कॉलेज के बारे में, जहां बीए से लेकर पीएचडी तक कराई जाती है और कई कोर्सों की भरमार है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि चंडीगढ़ जैसे एजुकेशन हब में यह एजुकेशन का कंप्लीट पैकेज है।
विज्ञापन


बात हो रही है सेक्टर-10 स्थित डीएवी पोस्ट ग्रेजुएट को-एजुकेशन कॉलेज की। हर साल ट्राइसिटी के स्टूडेंट्स का इस कॉलेज में दाखिला लेने के लिए रुझान रहता है। खासतौर से यह उनके लिए एक बेहतर संस्थान है, जो रूटीन कोर्स के अलावा प्रोफेशनल कोर्स में कैरियर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन


1958 में शुरू हुए इस कॉलेज में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ स्टूडेंट की पर्सनल ग्रोथ पर भी काफी ध्यान दिया जाता है। इस सेशन में जहां कुछ कोर्स में सीटें कम की गई हैं, वहीं पीएचडी के लिए नया रिसर्च सेंटर तैयार किया गया है। पहले यहां तीन पीएचडी रिसर्च सेंटर थे, अब फिजिक्स का चौथा सेंटर इस सेशन से शुरू किया जा रहा है। यहां ऑनलाइन एडमिशन होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेजुएशन के किस कोर्स की कितनी सीटें, कैसे होगा एडमिशन

dav post graduation co-education college chandigarh profile under mission admission
admission
- बीए : 600 सीटें हैं। पीयू की गाइडलाइंस के तहत इसी कॉलेज में दाखिला होना है।
- बीए, बीएड : यह इंटीग्रेटेड कोर्स है। इसके लिए 25 सीटें तय की गई हैं।
- बीकॉम : 280 सीटें हैं। सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के लिए जगह पंजाब यूनिवर्सिटी तय की गई है।
- बीसीए: इस कोर्स में 120 सीटें हैं। सेक्टर-32 स्थित जीजीडीएसडी कॉलेज को एडमिशन सेंटर बनाया गया है।
- बीबीए: 120 सीटें हैं। सेक्टर-32 स्थित जीजीडीएसडी कॉलेज को एडमिशन सेंटर बनाया गया है।
- बीएससी मेडिकल : 180 सीटें हैं और एडमिशन सेंटर डीएवी कॉलेज को ही बनाया गया है।
- बीएससी नॉन मेडिकल: 320 सीटों के लिए सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के तहत सेंटर गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-26 तय किया गया है।
- बीएससी बीएड : यह इंटीग्रेटेड कोर्स है। 25 सीटें तय की गई हैं।

पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्सेज

dav post graduation co-education college chandigarh profile under mission admission
admission
- एमकॉम : 60 सीटें। सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के तहत सेक्टर-50 स्थित जीसीसीबीए को तय किया गया है।
- एमए इंग्लिश, एमए इकनोमिक्स, एमए साइक्लॉजी, एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और एमए सोशोलॉजी: इन सभी के लिए 60-60 सीटें हैं और पीयू की गाइडलाइंस के तहत दाखिला होगा।
- एमएससी आईटी के लिए 60 और बॉयो टेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, मैथ्स, ज्यूलॉजी और फिजिक्स: इनके लिए 40-40 सीटें तय की गई हैं।

कॉलेज में चलाए जा रहे वोकेशनल और प्रोफेशनल कोर्स
- वोकेशनल डिग्री इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी 50 सीटें
- वोकेशनल डिग्री इन फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी - 50 सीटें
- एडवांस डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी - 50 सीटें
- डिप्लोमा इन कॉस्मेटोलॉजी एंड ब्यूटी केयर- 50 सीटें

इवनिंग स्टडी में चलने वाले पीजी प्रोफेशनल कोर्स
- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन- 60 सीटें
- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मार्केटिंग मैनेजमेंट- 60 सीटें
- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन- 60 सीटें

कॉलेज में स्टूडेंट्स के लिए खास सुविधाएं

dav post graduation co-education college chandigarh profile under mission admission
एडम‌िशन - फोटो : अमर उजाला
- दो एसी हॉस्टल की सुविधा
- सेंट्रल लाइब्रेरी
- ऑडिटोरियम, साइबर कैफे
- वुमन सेल, प्लेसमेंट सेल, काउंसिलिंग सेल
- ओपन एयर थिएटर, शूटिंग रेंज

कॉलेज की मशहूर एलुमनी
- कपिल देव
- दिनेश मोंगिया
- युवराज सिंह
- आयुष्मान खुराना
- सुरेश अरोड़ा, डीजीपी पंजाब

कॉलेज का अपना एक इतिहास है। यहां से कई बड़े ब्यूरोक्रेट्स, स्पोर्ट्समैन, बिजनेसमैन और एक्टर निकले हैं। हर साल कॉलेज स्पोर्ट्स, एजुकेशन और को-करिकुलर एक्टिविटी में बेहतरीन रिजल्ट लाता है।
- डॉ. बीसी जोसन, प्रिंसिपल

कुछ कोर्स में सेंट्रलाइज्ड एडमिशन होना है, उसके लिए शेड्यूल तय हो चुका है। नए सेशन से कॉलेज में एक नया रिसर्च सेंटर शुरू किया जा रहा है।
- डॉ. बीके वरमानी, डीन एडमिशंस, डीएवी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed