फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DAV College Chandigarh Uploaded Fine Notice on Website

चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज ने अपलोड किया फाइन का नोटिस, विद्यार्थियों ने विरोध किया तो हटाया

Wed, 03 Jun 2020 12:24 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 03 Jun 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
DAV College Chandigarh Uploaded Fine Notice on Website
प्रतीकात्मक तस्वीर
डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 चंडीगढ़ ने सोमवार शाम सभी विद्यार्थियों का लेक्चर, एमएसटी और कॉलेज फेस्ट आदि का फाइन अपलोड कर दिया। ज्यादातर छात्रों को 1500 से अधिक का फाइन का नोटिस मिला है। वहीं कुछ छात्रों की पेंडिंग फीस अमाउंट भी फाइन के साथ कॉलेज प्रशासन ने जोड़ दिया। इसके बाद उनका अमाउंट करीब 40 हजार बन रहा था।
विज्ञापन


फाइन के रूप में इतने बड़े अमाउंट को देख छात्र चिंतित हो गए। इसको लेकर स्टूडेंट्स ने मंगलवार को कॉलेज प्रशासन को ऑनलाइन शिकायतें सौंपी और लॉकडाउन में फाइन लेने का विरोध जताया। कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम को फाइन का नोटिस हटा दिया। कॉलेज ने पिछले सेमेस्टर के नियमों के अनुसार स्टूडेंट्स को फाइन लगाए थे।
विज्ञापन


वहीं कॉलेज की तरफ से विभिन्न तरह के फाइन का ब्रेकअप भी नहीं दिखाया गया। फाइन में हजारों का अमाउंट देख छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को ऑनलाइन शिकायतें सौंपी। डीएवी स्टूडेंट कॉउंसिल प्रेसिडेंट लक्षित सनसनवाल और डीएवी इनसो वाइस प्रेजिडेंट गुरबचन पुंज ने छात्रों की तरफ से कॉलेज प्रशासन से फाइन हटाने की मांग की। फिलहाल नोटिस हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने मानी गलती

प्रिंसिपल डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन में गलती से पिछले सेमेस्टर के अनुसार रजिस्ट्रार ऑफिस ने फाइन लगा दिया था। इस हफ्ते बैठक कर कॉलेज की तरफ से लगाए जाने वाले फाइन को लेकर चर्चा करेंगे। इसके बाद लॉकडाउन के समय में स्टूडेंट्स की मदद के लिए फीस, फाइन, ऑनलाइन क्लास और परीक्षा इत्यादि को लेकर तीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेंगे। परेशानी होने पर स्टूडेंट कॉलेज प्रशासन की मदद ले सकता है।               

इनसो ने हर तरह का फाइन हटाने की रखी मांग
डीएवी इनसो वाइस प्रेसिडेंट गुरबचन पुंज ने कॉलेज प्रशासन को पत्र लिखकर इस सेमेस्टर में स्टूडेंट्स पर किसी भी तरफ का फाइन नहीं लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण परिजनों का काम पहले ही बंद है, ऐसे में कॉलेज फाइन के नाम पर स्टूडेंट्स पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है। इनसो ने सुझाव दिया कि अगर कॉलेज के पास फंड की कमी है तो वह स्टूडेंट्स से फाइन लेने की बजाय मैनेजमेंट से फंड की डिमांड करें।  

लेक्चर के फाइन पर होगा फैसला, देना होगा फेस्ट का फाइन

प्रिंसिपल डॉ पवन शर्मा ने बताया कि स्टूडेंट्स को फेस्ट का फाइन देना पड़ेगा, इसके लिए कॉलेज ने एडवांस पेमेंट की थी। यह कल्चरल फीस के तौर पर लिया जाता है। वहीं कॉलेज कि तरफ से लिए जाने वाले अन्य फाइन पर अगले हफ्ते स्टाफ के साथ बैठक के बाद फाइनल फैसला देंगे। इसके साथ ही कॉलेज की तरफ से एमएसटी नहीं देने वाले बच्चों पर लगने वाले प्रति पेपर 200 रुपये फाइन को कॉलेज ने मंगलवार को इस सेमेस्टर के लिए माफ कर दिया है।

काउंसिल प्रेसिडेंट बोले- छात्र फेस्ट का फाइन देने को तैयार
डीएवी काउंसिल प्रेसिडेंट लक्षित सनसनवाल ने कॉलेज प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि सिर्फ स्टूडेंट फेस्ट का 250 रुपये  फाइन ही लिया जाए, क्योंकि इसके लिए कॉलेज ने एडवांस पेमेंट की थी। इसके अलावा उन्होंने लेक्चर, एमएसटी और अन्य तरह का लगाया हुआ फाइन वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण स्टूडेंट्स के घर के आर्थिक हालात अच्छे नहीं है। ऐसे में इतना बड़ा फाइन देना मुमकिन नहीं होगा। साथ ही प्रशासन कॉलेज फीस और हर तरह के फाइन का ब्रेकअप दिखाए जिससे स्टूडेंट कहीं गलती हो तो उसमें सुधार करवा सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed