फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Datasheet of class Ninth and Elevanth released in Chandigarh

चंडीगढ़ में नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की डेटशीट जारी, 15 मार्च से ऑफलाइन होंगे फाइनल एग्जाम 

Fri, 26 Feb 2021 03:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Feb 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
Datasheet of class Ninth and Elevanth released in Chandigarh
चंडीगढ़ में नौवीं और ग्यारहवीं की डेटशीट जारी। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को सरकारी स्कूलों के लिए नौवीं और ग्यारहवीं की डेटशीट जारी कर दी है। नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की अंतिम परीक्षा 15 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित करवाई जाएंगी। सभी विद्यार्थियों की परीक्षा स्कूल में होगी। विद्यार्थियों को स्कूल में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी को कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रमुखों को शुक्रवार को जारी पत्र में लिखा है कि प्रश्न पत्रों की छपाई और गोपनीयता बनाए रखने के लिए स्कूल प्रमुख जिम्मेदार होंगे। कलस्टर प्रमुख उनके अंतर्गत आने वाले स्कूलों में परीक्षा प्रणाली और व्यवस्था की देखरेख करेंगे। स्कूल प्रमुख सीबीएसई और केंद्र की ओर से जारी स्कूलों के लिए जारी दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। स्कूल प्रमुख विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भेजेंगे और परीक्षा के बाद परिणाम को डीईओ दफ्तर में जमा कराएंगे।

विज्ञापन

9 से साढ़े 12 बजे तक होगी परीक्षा 
विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए सुबह 9 बजे स्कूल पहुंचना होगा। सवा 9 बजे उन्हें पेपर दे दिया जाएगा। सवा नौ से साढ़े 9 बजे तक उन्हें पेपर पढ़ने के लिए समय दिया जाएगा। साढ़े 9 बजे से लेकर साढे़ 12 बजे तक विद्यार्थी को पेपर हल करने का समय दिया जाएगा। विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी में परीक्षा के लिए आना है। मास्क पहनना जरूरी है। अगर परीक्षा के बीच किसी दिन सरकारी छुट्टी आती है तो उस विषय का पेपर अंत में आयोजित किया जाएगा।

नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के लिए परीक्षा सारिणी

दिनांक  कक्षा -9  कक्षा -11 
15 मार्च  --- लेखाशास्त्र
16 मार्च  -- भौतिक विज्ञान
17 मार्च  विज्ञान   --
19 मार्च  -- अंग्रेजी
20 मार्च  अंग्रेजी    --
22 मार्च  -- अर्थशास्त्र
23 मार्च  -- रसायन विज्ञान
24 मार्च  सामाजिक विज्ञान --
25 मार्च  -- बिजनेस स्टडीज
26 मार्च  -- जीवविज्ञान
27 मार्च  गणित  --
30 मार्च  -- गणित
31 मार्च  हिंदी --

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed