फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   craze of astrologer shown in youth in punjab university book fair

बुक फेयरः युवाओं के एक हाथ में किताब, दूसरा एस्ट्रोलॉजर के सामने दिखा

Sat, 19 Nov 2016 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Nov 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
craze of astrologer shown in youth in punjab university book fair
बुक फेयर
पंजाब यूनिवर्सिटी में बुक फेयर के तीसरे दिन अनोखा क्रेज देखने को मिला। एक हाथ में किताब थी और दूसरा हाथ एस्ट्रोलॉजर के सामने था। इस दौरान कुछ युवा ज्योतिषियों से अपने भविष्य की तो कुछ लव मैरिज का भविष्य पूछते नजर आए। पिछले दो दिनों से बुक फेयर में पाठक और खरीदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ट्राइसिटी के लोग दोस्तों और बच्चों के साथ बुक फेयर में मनपसंद किताबों की खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन


20 नवंबर तक चलने वाले बुक फेयर में धीरे-धीरे नोटबंदी का असर कम दिख रहा है। बुक फेयर में औसतन दुकानदार 5 से 10 हजार की सेल कर रहे हैं। शुक्रवार इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजी साइंस चंडीगढ़ चैप्टर द्वारा निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 200 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें अधिकतर युवा थे।
विज्ञापन


कैंप में हिस्सा लेने पहुंचे डीबीएस गिल, अनिल कौशल, अशोक शर्मा, वीके नरूला, उमराव सिंह की टीम ने युवाओं के सवालों के जवाब दिए। एस्ट्रोलॉजर से युवाओं ने कॅरियर और लव मैरिज को लेकर अधिकतर सवाल पूछे। डीबीएस गिल ने कहा कि युवाओं के बीच कॅरियर और पसंद के साथी से शादी को लेकर काफी गंभीरता दिखी। उधर, पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बुक फेयर से किताबें खरीदने के  लिए 28 लाख बजट मंजूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार पीयू प्रशासन ने साइंस विभागों को 40 हजार, सोशल साइंस को 30 और लैंग्वेज विभागों को 8 हजार का बजट अलॉट किया है। पीयू प्रशासन के आदेश के बाद शुक्रवार को विभिन्न विभागों के प्रोफेसर और स्टूडेंट भी बुक फेयर में पहुंचे। प्राइवेट पब्लिशर्स ने कहा कि तीसरे दिन बुक लवर्स का काफी अच्छा रिस्पांस रहा है।


बुक फेयर में शुक्रवार को लोगों का रिस्पांस काफी अच्छा रहा। दिनभर में पाठकों की रुचि के हिसाब से कई अन्य कार्यक्रम हुए। विभागों को किताबें खरीदने के लिए बजट भी अलॉट कर दिया गया है। वीकेंड पर बुक फेयर में और भीड़ जुटने की उम्मीद है।
- डॉ. राजकुमार, चीफ लाइब्रेरियन पंजाब यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed