फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   craze for admission in government colleges of chandigarh

चंडीगढ़ के 4 सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए 11140 आवेदन, फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व का सिस्टम नहीं

Sat, 23 Jun 2018 04:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Jun 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
craze for admission in government colleges of chandigarh
admission 2018
चंडीगढ़ के चार सरकारी कालेजों में बीए की नान सेंट्रलाइज 2920 सीटों के लिए 11140 स्टूडेंट्स ने आवेदन किए हैं। दाखिले के लिए आवेदन ऑनलाइन मांगे जा रहे हैं। इन कॉलेजों में अब मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। इस तरह के हालात में फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व का सिस्टम लागू नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


गवर्नमेंट कालेजेस एडमिशन के नोडल ऑफिसर विक्रम राणा ने बताया कि कालेज एडमिशन के शहर के पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट गर्ल्स कालेज सेक्टर -11 में 800 सीटें हैं। इसके लिए 2530  स्टूडेंट्स, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज सेक्टर -11 को एड में 600 सीटें हैं। इसका क्रेज सबसे अधिक है। इसके लिए 4620 , पीजीजीसी- 42 में 720 सीटें हैं। इसके लिए 1628 ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


वहीं पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज सेक्टर- 46 की 800 सीटों के लिए 2337  स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। इस बार इनका रजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन करवाया गया है। अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण शहर के कालेजों में दाखिला लेने का क्रेज बना हुआ है। पंजाब, हरियाणा के जिलों से भी स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है। गौर है कि पिछले वर्ष  कालेज में सीटें खाली रह गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार स्टूडेंट्स को आसानी से दाखिला मिल जाएगा। विक्रम राणा ने बताया कि इस बार सरकारी कालेजों में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ोतरी के बाद स्टूडेंट्स का आकर्षण बढ़ा है। वहीं 11 कालेजों में नॉन सेंट्रलाइज अंडर ग्रेजुएट दाखिले के लिए 21 हजार स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। इसके अलावा  सेंट्रलाइन एडमिशन के लिए 20550 स्टूडेंट्स ने ओवदन किया है।


इसमें बीबीए की 200 सीटों के लिए 2915, बीसीए की 360 सीटों के लिए 1796, बीएससी मेडिकल की 600 सीटों के लिए 2804, बीएससी नॉन मेडिकल की 340 सीटों के लिए 1845 ने आवेदन किया गया है। सेंट्रलाइज एडमिशन के लिए 20550 और नॉन सेट्रलाइज एडमिशन के लिए 24160 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed