फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   course admission entrance test in punjab university chandigarh on sunday

रविवार को पीयू में एंट्रेंस टेस्ट्र, रूट प्लान तैयार और देखकर ही घर से निकलें

Sun, 21 May 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 May 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
course admission entrance test in punjab university chandigarh on sunday
प्रवेश परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र पर चर्चा
पंजाब यूनिवर्सिटी में बीए, बीकॉम और एलएलबी के एंट्रेंस टेस्ट के लिए रविवार को 16 सेंटर बनाए गए हैं। इसके लिए रूट प्लान भी तैयार हो गया है। पीयू में ही बने सभी सेंटर्स पर करीब 4500 स्टूडेंट रविवार को टेस्ट देंगे। 240 सीटें जहां पीयू कैंपस के लिए हैं, वहीं 60-60 सीटें लुधियाना और होशियारपुर रीजनल सेंटर के लिए तय हैं।
विज्ञापन


वीरवार को अधिकारियों ने सभी सेंटरों का दौरा करके सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और स्टूडेंट्स के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए। पीयू के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह, सीयूएस प्रो. ए. कोल और डीपीआर रेनुका बी सालवान सहित विभिन्न विभागों की मीटिंग हुई। एंट्रेंस एग्जाम को लेकर एक रूपरेखा तैयार की गई। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स टेस्ट देने आएंगे ऐसे में ट्रैफिक और अन्य समस्याओं से निपटने के लिए गाइडलाइंस तय की गई हैं।
विज्ञापन


टेस्ट के लिए ट्रैफिक सहित अन्य बदलाव
- तीनों एंट्री गेट पर बनाए जाएंगे हेल्प डेस्क।
- सेंटर एक से आठ तक के स्टूडेंट की एंट्री पीजीआई के सामने गेट नंबर एक से होगी।
- सेंटर नौ से 13 सेंटर वालों की एंट्री गेट नंबर दो से होगी।
- सेंटर 14 से 16 वाले स्टूडेंट्स की एंट्री गेट नंबर तीन से होगी।
- सुविधा के लिए लॉ ऑडिटोरियम, राजीव गांधी कॉलेज सहित अन्य कैंटीन खुली रहेंगी।
- एंट्रेंस टेस्ट से संबंधित सभी गाइडलाइंस का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed