{"_id":"57570ec74f1c1b761f9c5fa0","slug":"counselling-schedule-released-for-admission-in-class-11th","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं में दाखिले के लिए काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी, जानिए क्या कब?","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
11वीं में दाखिले के लिए काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी, जानिए क्या कब?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
दाखिला
शहर के करीब 40 गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 11वीं कक्षा में 12 हजार 500 सीटों पर दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। 10 जून से शहर के 8 सरकारी स्कूलों में प्रोस्पेक्टस मिलने शुरू होंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को शिक्षा विभाग ने 11वीं की पहली काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया। स्टूडेंट शिक्षा विभाग की वेबसाइट www.chdeducation.gov.in से भी प्रोस्पेक्टस और आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। प्रोस्पेक्टस की कीमत इस साल 150 रुपये कर दी गई है। सभी सरकारी स्कूलों की सीटों और स्ट्रीम के बारे में प्रोस्पेक्टस में पूरी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
ये रहेगा एडमिशन शेड्यूल
10 से 20 जून तक ऑवेदन फॉर्म मिलेंगे।
20 जून दोपहर एक बजे तक आवेदन फॉर्म जमा होंगे।
27 जून शाम 4 बजे कॉमन मेरिट लिस्ट वेबसाइट www.chdeducation.gov.in पर जारी होगी।
30 जून को सुबह 11 बजे स्कूल अलॉटमेंट की लिस्ट जारी होगी।
1 और 2 जुलाई को सुबह 9 बजे से फीस जमा होगी।
4 जुलाई से सरकारी स्कूलों में नए सत्र की कक्षाएं शुरू होंगी।
इन स्कूलों से मिलेंगे प्रोस्पेक्टस
स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए शिक्षा विभाग ने इस साल 6 की जगह 8 सरकारी स्कूलों में प्रास्पेक्टस बेचने का फैसला लिया है।
जीएमएसएसएस-10
जीएमएसएसएस-28
जीजीएमएसएसएस-20
जीएमएसएसएस-37डी
जीएमएसएसएस (एमएचसी) मनीमाजरा
जीएसएसएस-38(वेस्ट)
जीएसएसएस मौलीजागरां