फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   councelling for centralised courses admissions in chandigarh colleges

चंडीगढ़ के कॉलेजों में सेंट्रलाइज्ड सिस्टम से दाखिले की पहली काउंसलिंग खत्म, दूसरी 15 जुलाई से

Thu, 11 Jul 2019 09:41 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 11 Jul 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
councelling for centralised courses admissions in chandigarh colleges
कॉलेज एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के विभिन्न कॉलेजों में सेंट्रलाइज्ड सिस्टम के तहत विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन के लिए पहली काउंसलिंग बुधवार को समाप्त हो गई। बुधवार को यूटी पूल के रिजर्व कोटे में दाखिला पाने को इच्छुक स्टूडेंट्स की कॉलेजों में लंबी लाइन लगी रही। डीएवी, एसडी, एमसीएम, पीजीजीसी-11, जीसीजी-11 आदि कॉलेजों में स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन


सेक्टर-36ए स्थित एमसीएम कॉलेज में काउंसलिंग के तीसरे दिन बीए थर्ड सेमेस्टर में प्रवेश के लिए रहा। छात्राओं ने थर्ड सेमेस्टर में ऑनर्स विषयों में भी दाखिला लिया और नए स्टूडेंट्स ने बीए फर्स्ट सेमेस्टर की कुछ शेष सीटों पर भी एडमिशन किया गया। एमसीएम कॉलेज में नए सेशन में एडमिशन के पहले दो दिनों में कुछ विषयों में हाईएस्ट पर्सेंटेज 98.2 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


15 जुलाई से दूसरी काउंसलिंग
अब 15 जुलाई से दूसरी काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। पहले दिन सुबह 9 बजे यूटी पूल के जनरल स्टूडेंट्स को बुलाया गया है, वहीं 16 जुलाई को नॉन यूटी पूल स्टूडेंट्स को बुलाया जाएगा। 16 को सुबह 9 बजे नॉन यूटी पूल के जनरल स्टूडेंट्स की और सुबह 11 बजे रिजर्व कैटेगिरी के स्टूडेंट्स की काउंसलिंग की जाएगी। वहीं, यूटी पूल के रिजर्व कोटे के स्टूडेंट्स को भी 16 जुलाई को 2 बजे बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed