{"_id":"5eba3e778ebc3e909c3be26d","slug":"coronavirus-lockdown-punjab-university-students-not-interested-in-online-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः विद्यार्थियों को रास नहीं आ रही है ऑनलाइन पढ़ाई, पीयू के अफसरों से की शिकायत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लॉकडाउनः विद्यार्थियों को रास नहीं आ रही है ऑनलाइन पढ़ाई, पीयू के अफसरों से की शिकायत
Tue, 12 May 2020 11:44 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 12 May 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विश्वविद्यालय के कुछ शिक्षकों का ऑनलाइन शिक्षण कार्य विद्यार्थियों को नहीं भा रहा है। उनके नोट्स में अधूरी जानकारी मिल रही है। साथ ही वह व्हाट्सएप पर बुक्स के चैप्टर की फोटो खींचकर डाल रहे हैं। विद्यार्थियों को यह पढ़ाई रास नहीं आई तो उन्होंने पीयू के कुछ अधिकारियों के पास फोन करके शिकायत दर्ज कराई हैं। पीयू ने इसे गंभीरता से लिया।
साथ ही संदेश दिया है कि ऐसे शिक्षण कार्य में सुधार की जरूरत है। विद्यार्थियों के सवालों के जवाब शिक्षक दें ताकि उनकी जिज्ञासा शांत हो सके। यूजीसी के आदेश के बाद पीयू में ऑनलाइन पढ़ाई का कार्य चल रहा है। कुछ छात्रों को इसका लाभ मिल रहा है तो कुछ को नहीं। कुछ शिक्षक पढ़ा भी रहे हैं तो उनके नोट्स उन्हें समझ में नहीं आ रहे हैं। क्योंकि वह व्हाट्सएप आदि का सहारा ले रहे हैं।
वीडियो कॉल से नहीं पढ़ा रहे शिक्षक
ऑनलाइन वीडियो कॉल के जरिए नहीं पढ़ा रहे हैं। ऐसे में नोट्स आदि की फोटो खींचकर वह छात्रों के ग्रुप में डाल रहे हैं। यह चीजें विद्यार्थियों को समझ में नहीं आ रही हैं। इसको गंभीरता से लेने के लिए छात्रों ने पीयू प्रशासन को फोन किए। अब इसमें पीयू सुधार करवा रहा है। इसके अलावा प्रभावी शिक्षण कार्य के लिए भी योजनाएं बनाई जा रही हैं।