फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, lockdown, Punjab University May Conduct Exams in June Month

14 अप्रैल को लॉकडाउन खुला तो जून में परीक्षाएं कराएगी पंजाब यूनिवर्सिटी, जुलाई में आएगा रिजल्ट

Thu, 02 Apr 2020 01:55 PM IST
खुशबू गोयल सुशील कुमार, चंडीगढ़
सुशील कुमार, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 02 Apr 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, lockdown, Punjab University May Conduct Exams in June Month
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
14 अप्रैल को लॉक डाउन खुल गया तो पंजाब यूनिवर्सिटी तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों की परीक्षाएं जून में ही कराएगा। जुलाई माह में सभी विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी कर देगा। साथ ही एडमिशन की प्रक्रिया भी इसी माह में पूरी हो जाएंगी। अगस्त माह में नए सेशन के लिए पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। यह निर्णय बुधवार को वीसी प्रो. राजकुमार की ओर से फोन कॉल के जरिये ली गई बैठक में हुआ। हर साल की तरह पीयू इस बार भी मई माह में एग्जाम कराने की पूरी तैयारी में था, लेकिन कोरोना के प्रकोप के चलते लॉकडाउन लगा दिया गया।
विज्ञापन


लगभग 25 दिन लॉक डाउन में चले जाएंगे। यही समय विद्यार्थियों के कोर्स पूरा करने में लगता। अब इस समय की पूर्ति के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं लेकिन यह पूरी तरह कारगर होती नजर नहीं आ रही है। कुछ शिक्षकों का कोर्स तो इसके जरिये पूरा हो सकता है, लेकिन बाकी शिक्षकों को कक्षाएं लगानी पड़ेंगी। ऐसे में यह कक्षाएं 14 अप्रैल के बाद लगेंगी जो 15 मई तक संचालित हो सकती हैं। 20 मई के बाद पीयू सेमेस्टर एग्जाम की तैयारी शुरू करेगा। कुछ परीक्षाएं मई के आखिरी सप्ताह में भी शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन


बाकी जून में सभी एग्जाम खत्म करने की तैयारी है। जुलाई में सामान्य सत्र पीयू का शुरू होता है। छह से आठ जुलाई तक एडमिशन शुरू हो जाते हैं जो पूरे जुलाई माह में चलते हैं लेकिन इस बार पीयू इस माह में विद्यार्थियों के रिजल्ट जारी करेगा। 15 जुलाई के बाद एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। अगस्त में कक्षाएं नए शैक्षिक सत्र के लिए संचालित हो जाएंगी। पीयू के अधिकारियों ने बैठक में कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित रहे स्टूडेंट्स की कक्षाएं पीयू में लगेंगी

पीयू के शिक्षक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। जो विद्यार्थी इन कक्षाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे, उनके लिए अलग से प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए लॉकडाउन के खुलने का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थियों की सूची बनाकर निर्णय लिया जाएगा।

एडमिशन की प्रक्रिया को लेकर बुधवार को बैठक हुई है। 14 अप्रैल को यदि लॉक डाउन हटता है तो उसके बाद पढ़ाई शुरू होगी। जुलाई तक विद्यार्थियों को रिजल्ट दिया जाएगा।
- प्रो. शंकरजी झा, डीयूआई पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed