फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, UGC Invited Applications for Skill Based Programmes

सुनहरा मौकाः स्किल बेस्ड प्रोग्राम के लिए यूजीसी ने मांगे आवेदन, 30 जून आखिरी तारीख, देखें शर्तें

Wed, 29 Apr 2020 10:29 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, महेंद्रगढ़
अमर उजाला, महेंद्रगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 29 Apr 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, UGC Invited Applications for Skill Based Programmes
सांकेतिक तस्वीर
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश के सभी विश्वविद्यालयों ओर कॉलेजों से स्किल बेस्ड प्रोग्राम शुरू करने के लिए आवेदन मांगे हैं। नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत ये स्किल कोर्स चलाए जाएंगे। इसके लिए संस्थानों को 30 जून तक यूजीसी में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


इस कोर्सों में सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा, बीवॉक, पीजी डिप्लोमा, एमवॉक और रिसर्च डिग्री शामिल है। संस्थानों को यूजीसी के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। इन कोर्स का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नौकरी के लिए विभिन्न स्किल डेवलप करने के साथ ही उन्हें रोजगार के राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करना है।
विज्ञापन


ये हैं शर्तें
ऐसा करने के लिए संस्थान यूजीसी से मान्यता प्राप्त होना चाहिए। जनरल डेवलपमेंट असिस्टेंस की योग्यता रखता हो। निजी संस्थान जो यूजीसी एक्ट 1956 के सेक्शन-1-एक से मान्यता  प्राप्त हों  वह भी आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन करने वाला संस्थान यूजीसी के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करता हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कोर्सों में दाखिले के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास या इसके समकक्ष कोई मान्यता प्राप्त कोर्स होना चाहिए। उम्र की कोई सीमा नहीं रखी गई है। आरक्षित श्रेणियों के विद्यार्थियों को राज्य की आरक्षण नीति के अनुसार लगभग दिया जाएगा।


हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने सबसे पहले स्किल बेस्ड प्रोग्राम की शुरुआत की थी। इस यूनिवर्सिटी में बीवॉक काफी पसंद किया जा रहा है। इन कोर्स को करने वाले युवाओं को नौकरी भी मिली हैं। यूनिवर्सिटी को अब स्किल डेवलेपमेंट का पूरा विभाग बनाने की अनुमति मिल चुकी है।
- आरसी कुहाड़, कुलपति, हकेंविवि, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed